बहराइच- सर्राफा व्यापार मंडल का वार्षिकोत्सव व होली मिलन समारोह सम्पन्न !
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
बहराइच।
सर्राफा व्यापार मण्डल (रजि.) द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गीत-संगीत, लोकनृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथियों व समाजसेवियों को प्रमाणपत्र, स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।रविवार सायंकाल आयोजित होली मिलन समारोह में सर्राफा व्यापारियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर गुलाल व अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए गीत, संगीत और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने देर रात तक लोगों को बांधे रखा।समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्व. अमरीक लाल मल्होत्रा के प्रतिनिधि, स्व. रामनाथ सर्राफ के प्रतिनिधि कन्हैया सोनी, दीपक प्रकाश सोनी (दाऊ जी), मगन बिहारी रस्तोगी, राकेश वर्मा, मदन लाल रस्तोगी, परशुराम त्रिपाठी, प्रदीप सर्राफ, नागेश्वर नाथ रस्तोगी तथा सुमित कुमार खन्ना को स्मृतिचिन्ह, प्रमाणपत्र व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक रस्तोगी ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी सहभागिता रही।इस अवसर पर अध्यक्ष सत्येंद्र रस्तोगी, महामंत्री राजेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष आशुतोष सोनी, हेमंत मिश्र, सचिन श्रीवास्तव, गुरुदेव सिंह नागर, महेश गुप्ता, नूर ज्वैलर्स, अर्जुन रस्तोगी, कन्हैया सोनी, रवि रस्तोगी, रनीश जैन सहित बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का भी आयोजन किया गया।
