बहराइच – सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस,व छात्र – छात्राओं ने एक किलो मीटर लगाई दौड़ !
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस,व छात्र – छात्राओं ने एक किलो मीटर लगाई दौड़ !
रिसिया थाने में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया !
रिपोर्ट- दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया- बहराइच !
रिसिया थाना देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रिसिया थाना में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया , रिसिया थाने की पुलिस द्वारा आज सुबह 7:00 बजे यह कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसका उद्घाटन थाना रिसिया प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांण्डेय संयुक्त रूप से किया। इस दौरान रिसिया थाना क्षेत्र की सड़कों पर रिसिया थाने की पुलिस के साथ- साथ स्कूली छात्र-छात्राएं दौड़ते हुए नजर आए । प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को एकता और अखंडता के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों , और स्थानीय नागरिकों, की भागीदारी से यह दौड़ आयोजित हुई जिसमें तिरंगे झंडे और राष्ट्रीय नारों के साथ देशभक्ति का वातावरण बना।

‘रन फार यूनिटी’ सुबह 7:00 बजे थाना रिसिया से प्रारंभ होकर रिसिया मोड़ मुख्य बाजार से रिसिया मोड पुलिस चौकी होते हुए थाना रिसिया पर समाप्त हुई। यह दौड़ थाना रिसिया से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी तक आयोजित की गई कार्यक्रम से पहले ही मार्ग का चिन्हांकन , दिशा संकेतक, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई थी। इसमें प्रशिक्षण रत, पुरुष आरक्षी, विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं व अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पाण्डेय ने स्कूल की छात्राओं को साइबर क्राइम और साइबर सुरक्षा संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने सभी छात्राओं को जागरुक करते हुए बताया कि किसी भी अज्ञात नंबर से आई हुई पीडीएफ या एपीके फाइल को डाउनलोड ना करें और अपने व्हाट्सऐप ऐप पर टू – स्टेप वेरिफिकेशन अवश्य लगाएं।
इस दौरान चौकी प्रभारी कस्बा बिहारी सिंह यादव, चौकी प्रभारी रिसिया मोड़ कन्हैया दीक्षित, सुनील, विवेक , शुभम वर्मा, अजय यादव, सहित आदि लोगों ने भाग लिया।।
