बहराइच – रिसिया में छुट्टा मवेशियों के हमले से वृद्ध की मौत।
Oplus_16908288
रिसिया में छुट्टा मवेशियों के हमले से वृद्ध की मौत।
वृद्ध को सांड ने पटक पटक कर मार डाला।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच ।
रिसिया के वार्ड इंदिरा नगर में हनुमान मंदिर के बगल में एक वृद्ध पर सांड ने शुक्रवार की देर शाम को हमला कर दिया,जिसके चलते गंभीर चोट लगने पर सी एच सी ले जाया गया, और फिर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया,किन्तु रात में उनकी मौत हो गई ,परिजनों में हाहाकार मच गया।

रिसिया के वार्ड इंदिरा नगर निवासी विजय सिंह पुत्र स्व राम सिंह उम्र 75 वर्ष शुक्रवार की शाम 6 बजे घर से साइकिल लेकर घूमने निकले थे, घर से मात्र दस कदम की दूरी पर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे ही थे, कि पीछे से सांड ने उठाकर उन्हें जमीन पर पटक दिया,फिर सांड ने उन्हें भागने का मौका नहीं दिया,और उठाकर पटकता रहा,लोगों ने बचाने के लिए, दौड़े, लेकिन उनपर भी सांड हमलावर हो गया, सिर के बल गिरने से विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए,अत्यधिक खून के रिसाव होने से परिजन उन्हें सी एच सी लेकर भागे, लेकिन वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, रात्रि 10:30 बजे उनकी मौत हो गई।
विनय सिंह साइकिल के अच्छे मिस्त्री थे, उनके मुकाबले कोई अन्य मिस्त्री बाजार में टिकता नहीं था,काफी वृद्ध हो जाने के बाद कुछ सालों से यह पेशा छोड़ दिया था, अपने पीछे दो बेटे पिंटू और मोनू को छोड़ गए है दोनों शादी शुदा है । मेहनत मजदूरी के अलावा आय के और कोई साधन नहीं हैं।
नगर में सांडों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
रिसिया नगर आज कल सांडों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है , झुंड के झुंड गली कूचों और मोहल्लों में सुबह शाम धमा चौकड़ी मचाते हुए घूमते रहते है ,मौका मिलते ही राहगीरों , वृद्धों और बच्चों पर हमला कर दे रहे रहे है ,करीब दो दर्जन से अधिक सांड कस्बे में घूम रहे है।।
