बहराइच – रिसिया में चैंपियंस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन।

0

Oplus_16908288

रिसिया में चैंपियंस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

रिसिया- बहराइच।

रिसिया के निकट रेलवे कैम्पस मैदान में चैंपियन नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार की रात किया गया।

चैंपियंस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में बलराम स्पोर्ट्स क्लब बहराइच की टीम ने रिसिया के सिसाई सलोन की टीम को 10 विकेट के साथ हरा दिया ! कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे रिसिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. राजू निगम रहे। मुख्य उतिथि ने दोनो टीम के खिलाडियों से परिचय प्राप्त का मैच शुरू कराया।

इससे पूर्व खिलाडियों को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा की खेल हमारी प्रतिभा की पहचान होती है और खेल से व्यक्ति का विकास होता है। आज हमे आवश्यकता है की स्वस्थ रहने के लिये खेल गतिविधियों से जुड़ना चाहिये इससे प्रतिभा निखर कर बड़े स्तर पर नाम रोशन करती है। विशिष्ट अतिथि श्री निगम ने कहा की आज इस प्रतियोगिता ने उन्हे पुराने दिनों की याद दिला दी है। उन्होंने कहा की वे भी छात्र जीवन मे क्रिकेट से काफी लगाव रखते थे उस दौरान वे अपनी टीम के कप्तान भी रह चुके थे और तमाम ट्राफियां भी जीती थी। उन्होने सभी खिलाडियों को प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। उद्घाटन मैच बलराम स्पोर्ट्स क्लब बहराइच व सिसई इलेवन के बीच खेला गया। जिसमे बलराम स्पोर्ट्स क्लब ने दस विकेट से जीत दर्ज की। मैच के अंपायर शादाब राईनी व उजैर सलीम रहे जबकि स्कोरर कादिर खां व कमेट्री अमित ने की। इस मौके पर आयोजक हलीम अहमद, प्रधान प्रतिनिधि सरोज सिंह, राकेश निगम, अशोक शर्मा, वीरेंद्र सिंह, राम प्रकाश शर्मा, शैंकी निगम, प्रभात गुप्ता, सुशील गुप्ता, पीताम्बर वर्मा, कल्लू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...