बहराइच – राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक।
Oplus_16908288
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच ।
रिसिया महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पचीस जनवरी को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे राष्ट्रीय सेवा योजना के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ मुकेश चंद्र श्रीवास्तव ने मतदाता जागरूकता की सपथ दिलाई। और लोक तंत्र में सौ प्रतिशत मतदान पर बल दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रोफेसर दिव्य दर्शन तिवारी ने अपने संबोधन में बताया कि मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। और हर व्यक्त को मतदान करना चाहिए।

डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, हिंदी विभाग, प्रोफेसर दयाराम यादव, राजनीति विज्ञान, डॉ मिथलेश कुमार चौधरी, डॉ पवन कुमार वर्मा, डॉ आशुतोष त्रिपाठी, डॉ भावना, डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, रिकेश्वर प्रसाद, उमेश कुमार वर्मा, डेविड पांडेय, शिवम टंडन, आशीष कुमार, इत्यादि उपस्थिति रहे।
