बहराइच राजकीय आईटीआई में 30 अगस्त को आयोजित होगा रोज़गार मेला !

0

राजकीय आईटीआई में 30 अगस्त को आयोजित होगा रोज़गार मेला !

ब्यूरो रिपोर्ट- दिलशाद अहमद !

आज का भारत लाइव!

बहराइच 28 अगस्त।

प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई एवं सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई परिसर बहराइच में 30 अगस्त 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से एक दिवसीय अप्रेंटिस रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय नियोजकों के साथ साथ निजी क्षेत्र के ओप्पो मोबाइल कंपनी द्वारा रोजगार प्रदान किये जाने हेतु इच्छुक बेरोज़गार युवक-युवतियों के पंजीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या राजकीय आईटीआई स्मृति शर्मा ने बताया कि अप्रेंटिस रोज़गार मेले में आईटीआई के समस्त ट्रेड तथा डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ-साथ कक्षा 08, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु अनुकूल पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा।

प्रधानाचार्या ने बताया कि एक दिवसीय रोजगार मेले में उ.प्र. कौशन विकास मिशन व आईटीआई प्रशिक्षित युवा एवं रोज़गार संगम पोर्टल में पंजीकृत/नान पंजीकृत अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा सहित समस्त शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड मूलरूप में एवं उनकी एक-एक छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 30 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे राजकीय आईटीआई परिसर बहराइच में उपस्थित होकर रोज़गार मेले का अधिकाधिक लाभ उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...