बहराइच- नवकृषि परियोजना के अंतर्गत तकनीकी कार्यशाला एवं प्राकृतिक खेती का हुआ आयोजन !
Oplus_16908288
नवकृषि परियोजना के अंतर्गत तकनीकी कार्यशाला एवं प्राकृतिक खेती का हुआ आयोजन !
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच !
रिसिया विकास खंड के गोंदौरा गांव में एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेस के द्वारा आज तकनीकी कार्यशाला एवं प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेस उत्तर प्रदेश में गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से नवकृषि परियोजना के अंतर्गत कम लागत ज्यादा उत्पादन को बढ़ावा दे रही है इसके अंतर्गत कम लागत में उपलब्ध मशीनों, तकनीको को गांव गांव जाकर किसान गोष्ठी कर के जागरूक किया जा रहा है ! इस कार्यशाला में मंच की अध्यक्षता एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेस के कलस्टर मैनेजर लाल जी तिवारी जी ने की, तिवारी जी ने किसानों को कृषि में लगातार बढ़ रही लागत को कम करने के लिए छोटी छोटी सुझावों को बताया !
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ शिशिर वर्मा ( कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती कार्यक्रम बहराइच ) तथा वरिष्ठ तकनीकी सहायक सुधाकर शुक्ला, एवं राम प्रकाश मौर्य जी एवं ब्लॉक स्तरीय कृषि विभाग की इकाई मौजूद रही !
डॉ शिशिर वर्मा जी ने बताया की एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेस के द्वारा लगातार जिले में हरित तकनीको को बढ़ावा दिया जा रहा है उन्होंने सम्बोधन में कहा की मृदा की जाँच, एकीकृत कीट प्रबंधन, बुवाई, निराई, तथा कटाई की मशीनों आदि कम लागत की मशीनों का इस्तेमाल कर के कृषि में लगने वाली लागत को कम किया जा सकता है ! डॉ वर्मा जी ने कृषि विभाग की ओर से संचालित सभी योजनाओं जैसे प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन एवं किसान पंजीकरण आदि के बारे में भी किसानों विस्तृत रूप से बताया, उन्होंने बताया की किसान भाई फसल अवशेषों को खेतो में ना जलाये, इसी के साथ साथ उन्होंने बुवाई से पहले मृदा की जाँच, बीज शोधन, उच्च गुणवत्ता और अधिक पैदावार वाले बीज का चयन, बुवाई के लिए मैन्युअल सीडर पर भी चर्चा की !
डॉ वर्मा जी ने सभी नई तकनीको की सराहना की एवं इनके इस्तेमाल के लिए भी किसानों को कहा, इस तकनीकी कार्यशाला में विभिन्न कम्पनियो से आये हुए प्रतिनिधियों के द्वारा अपने अपने तकनीको का डेमो कराया गया !
वरिष्ठ परियोजना अधिकारी संगीता चौहान ने हाइड्रो जेल, नीम का तेल, स्टीकी ट्रैप्स, सोलर लाइट ट्रैप आदि एवं आशीष यादव ने मक्का एवं अन्य फसलों को बड़े बाजारों तक बेचने के बारे में विस्तृत चर्चा की !
इस कार्यशाला में एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेस की टीम से वैभव श्रीवास्तव, राजेश कुमार, तथा मुन्शी लाल प्रधान, अपना दल एस के अध्यक्ष राम मोहन पटेल,
टी सी एल की ओर से दिलीप कुमार तथा अखिलेश मिश्रा, तथा तकनीकी कम्पनियो के प्रतिनिधि व क्षेत्र के लगभग 200 किसान मौजूद रहें !
