बहराइच- नसबंदी शिविर में 10 महिलाओं की हुई नसबंदी !

0

Oplus_16908288

नसबंदी शिविर में 10 महिलाओं की हुई नसबंदी !

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

रिसिया – बहराइच !

रिसिया सी एच सी पर महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया‌। जिसमें करीब 10 महिलाओं ने नसबंदी कराई। इस शिविर का आयोजन अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार गौतम की देखरेख में किया गया,और महिलाओ का सफलऑपरेशन किया गया। नसबंदी करने वाले डॉक्टर ने महिलाओं से नसबंदी के बाद सावधानी बरतने को कहा है।

महिलाओं को नसबंदी के बाद पोषक तत्वों का सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया। सर्जन डॉक्टर मंतदेव निगम, ने बताया कि दो बच्चों के अंतराल पर नसबंदी कर सकते हैं सरकार की तरफ से प्रत्येक महिला को नसबंदी कराने पर ₹2000 दिए जा रहे हैं ,साथ हीदवाई का प्रयोग न करे,अन्यथा हानिकारक हो सकता है ।

परिवार नियोजन के तहत स्थायी गर्भनिरोधक के रूप में नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए कैंप अक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों या अस्पतालों में सरकारी तौर पर आयोजित किए जाते हैं। सरकार इन योजनाओं के तहत लाभार्थियों और आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि देती है।

पुरुष नसबंदी के लिए लाभार्थियों की कुछ शर्तें हो सकती हैं, जैसे कि उम्र (आमतौर पर 22 से 60 वर्ष) और परिवार में एक बच्चा होना।

महिलाओं के लिए, इसमें आमतौर पर एक या दो छोटे चीरों के माध्यम से फैलोपियन ट्यूब को बंद करना शामिल है। नसबंदी एक स्थायी और महत्वपूर्ण निर्णय है, इसलिए इसे मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तैयारी के साथ ही करना चाहिए।

नसबंदी के बाद, लाभार्थियों को सर्जरी के बाद की देखभाल और पोषण के बारे में जानकारी दी जाती है। शिविर में सीएससी अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार गौतम, डॉक्टर मिथिलेश कुमार , फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार , बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार, बीपीएम शिखा पाल सहित मौजूद रहे।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...