बहराइच – नैनो उर्वरकों तथा मृदा स्वास्थ्य एवं उत्पादक जागरूकता अभियान।
Oplus_16908288
नैनो उर्वरकों तथा मृदा स्वास्थ्य एवं उत्पादक जागरूकता अभियान।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
जनवरी 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच प्रथम के सभागार में इफको एवं कृषि विभाग के द्वारा नैनो उर्वरकों तथा मृदा स्वास्थ्य एवं उत्पादकता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय विनय कुमार वर्मा उपनिदेशक कृषि बहराइच , डॉक्टर सूबेदार यादव, जिला कृषि अधिकारी बहराइच ,डॉक्टर शिवराम सिंह यादव वरिष्ठ मृदा वैज्ञानिक आईआईएसआर लखनऊ, डॉ अबू मंजर वरिष्ठ वैज्ञानिक , कीट विज्ञान विभाग, शेरे कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय जम्मू कश्मीर, शिशिर वर्मा एसडीओ सदर , शिव शंकर चौधरी एडी (मृदा जांच) ,गोंडा, डॉक्टर नंदन सिंह, मृदा वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच प्रथम सहित जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी , तकनीकी सहायक आदि लगभग 150 कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्माचारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया । सर्वप्रथम शिव शंकर चौधरी एवं सर्वजीत वर्मा उपक्षेत्र प्रबंधक इफको के द्वारा सभी को बुके देकर एवं शाल पहनाकर हार्दिक स्वागत किया गया।कार्यक्रम में आईआईएसआर लखनऊ से आए हुए वरिष्ठ मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर शिवराम सिंह यादव के द्वारा मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

डॉक्टर अबू मंजर कीट विज्ञान विशेषज्ञ शेरे कश्मीर विश्वविद्यालय के द्वारा समस्त फसलों में समन्वित कीट प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया । विनय कुमार वर्मा उपनिदेशक कृषि बहराइच ने खेती में उर्वरकों के हो रहे अंधाधुंध प्रयोग को कम करने हेतु मृदा जांच करवाने तथा इसकी अनुशंसा के अनुसार ही उर्वरकों के प्रयोग हेतु सभी को निर्देशित किया। उर्वरकों के प्रयोग को कम कर फसलों में नैनो उर्वरकों जैव उर्वरक के प्रयोग को भी बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया जिससे मृदा स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके आपने समन्वित कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी तथा आए हुए समस्त अधिकारियों व प्रतिभागियों को किसानों के बीच में अधिक से अधिक समन्वित कीट एवं रोग प्रबंधन के प्रयोग करवाने के लिए निर्देशित किया । दो सूबेदार यादव जिला कृषि अधिकारी बहराइच ने दानेदार उर्वरकों के प्रयोग को कम करवा के जैव उर्वरक जैविक खाद एवं नैनो उर्वरकों के प्रयोग हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने की सलाह दी। सर्वजीत वर्मा उपक्षेत्र प्रबंधक इफको ,बहराइच ने समस्त प्रतिभागियों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी ,नैनो जिंक, नैनो कॉपर आदि के प्रयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आपने नैनो डीएपी से बीज शोधन एवं नैनो यूरिया खड़ी फसल में पत्तियां पर छिड़काव करने की सही मात्रा व सही समय के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही इफको से एस एफ ए हॉटस्पॉट सर्वेश कुमार द्विवेदी एवं एम डी ई प्रभात यादव उपस्थित रहे
