बहराइच- नाबालिग को भगाने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार।
Oplus_16908288
नाबालिग को भगाने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच।थाना रिसिया की पुलिस ने नाबालिग बालिका को भगा कर ले जाने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर अदालत को भेज दिया है ।
पुलिस अधीक्षक के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा सीओ पयागपुर के निर्देशन मे अपराधियों की धड़ पकड़ हेतु स्थानीय थाने पर दर्ज पासको एक्ट के आरोपी राजू पुत्र सुंदर निवासी ककरही, सलार पुर,थाना दरगाह शरीफ,बहराइच को शुक्रवार सुबह 9:45 बजे रिसिया के मछली मंडी तिराहे से प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय की अगुवाई मे गिरफ्तार किया गया है। शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक पन्ना लाल गोंड,का0 महाबीर पाल सहित शामिल रहे है।
