बहराइच- एनएसएस शिविर में हुआ पर्यावरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम।
एनएसएस शिविर में हुआ पर्यावरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच ।
गायत्री विद्यापीठ पी0जी0 कॉलेज रिसिया-बहराइच में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठे दिन पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया । कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कार्यक्रमाधिकारी प्रथम डॉ मुकेश चंद्र श्रीवास्तव ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित विचार प्रस्तुत किया । महाविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ सोमवीर सिंह ने पर्यावरण के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे आसपास का वातावरण हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को आश्रय प्रदान करता है और इसके विकास में सहायक होता है। जब तक हम अपने पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा नहीं करेंगे, तब तक जानवर, फसलें और अंततः हम स्वयं खतरे में रहेंगे। यदि रहने के लिए कोई वातावरण न हो तो हम मनुष्य जीवित नहीं रह पाएंगे। महाविद्यालय के ई0डी0पी0 प्रमुख धर्मेन्द्र श्रीवास्तव ने स्वयंसेवकों से यह संकल्प दिलाया कि प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनें, वृक्षारोपण करें, जलवायु परिवर्तन के खतरे को समझें और सतत विकास की दिशा में छोटे-छोटे कदमों से बड़ा परिवर्तन लाएं। स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सच्ची विरासत है। कार्यक्रमाधिकारी द्वितीय डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों को कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित करना बंद करो। कचरा फेंकने से पहले सोचो यह सोचो कि क्या यह हमारे और आने वाले नव निहाल बच्चों के लिए खतरा हो सकता है इस प्रकार की जानकारी स्वयंसेवकों से साझा किया।
दूसरे सत्र के पर्यावरण के अंतर्गत राधिका, दरख़शा, कशिश, अंजू, गुंजा, अंजनी, पप्पी, जानकी, मोहित आदि ने टोली बनाकर आच्छादित ग्राम में घर घर जाकर पर्यावरण सुरक्षित करने के टिप्स बताए। कार्यक्रम में बरसाती लाल कश्यप, संतोष कुमार, विनोद कुमार, अजय, प्रदीप एवं शिवरार्थी रहे।
