बहराइच- मतवालों ने महादेव की बारात निकाली।
मतवालों ने महादेव की बारात निकाली।
कावरियों के जत्थे ने नगर सभी मंदिरो मे जला भिषेक किया।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच ।
रिसिया नगर के विभिन्न मंदिर और शिवालयों पर महादेव के मतवालों ने कंवरिया संघ की अगुवाई मे जला भिषेक किया है ।

रिसिया के गायत्री नगर के शिव मंदिर से उठी शिव बारात मे मतवाले आबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे,कंवरिया संघ की अगुवाई मे निकली बारात मे महिलाये और बच्चे की संख्या काफी ज्यादा थी,जुलुस ने पूरे नगर का भ्रमण किया। जुलुस मे रिसिया कस्बा चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव, उप निरीक्षक किशन लाल, हे0 का0 प्रभाकर राज सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा ब्यवस्था हेतु मुस्तैद रहे। जुलुस की अगवानी डॉ0 राजू निगम, राकेश निगम, प्रवीण श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव और राहुल श्रीवास्तव दीपक विनोद,आलोक कमलेश बबलू आदि कर रहे थे।
हल्दी और मेहंदी रश्म भी हुए।
रिसिया के इंदिरा नगर के हनुमान मंदिर पर स्थित शिवालय पर पिछले दो दिनों से हल्दी और मेहंदी रश्म की अदायगी की गई, और फिर रविवार की रात को भस्म आरती श्रंगार के साथ सम्पन्न की जायेगी।जिसमे शशांक, पुनीत,शुभम मोदनवाल, सोमू मोदनवाल सहित शामिल रहे।
