बहराइच – मानव वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद ! 

0

Oplus_16908288

मानव वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद ! 

पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार प्रदान की जायेगी हर संभव सहायता ? 

 रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच 27 सितम्बर।

प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद के हिंसक वन्य जीव प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण के उपरान्त तहसील कैसरगंज के ग्राम मंझारा तौकली पहुंचकर प्रदेश के वन्य राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) डाॅ. अरूण कुमार के साथ मानव वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों से भेंट कर ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपके साथ है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। मा. मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को फल की टोकरी व अंगवस्त्र भी भेंट किया।

इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज की यात्रा का उद्देश्य हिंसक वन्य जीव के हमले से प्रभावित परिवारों से भेंट करना है। उन्होंने कहा कि घाघरा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में वन्यजीवों से सावधान रहने की आवश्यकता है। मा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रायः देखने में आता है कि नदियों का जल स्तर बढ़ने से हिंसक वन्य जीवों के हमले की घटनाएं प्रकाश में आती है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष महसी में भी ऐसी घटनाएं हुई थी। जहां से 06 भेड़ियों को रेस्क्यू करके चिडियाघरों में भेजा गया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार वन्यजीवों के हमलों को आपदा मानते हुए मृतक आश्रितों को रू. पांच लाख की अहेतुक सहायता दे रही है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि वन्य जीवों के हमलों में घायल लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाय तथा मेरी ओर रू. 50-50 हज़ार की सहायता प्रदान करने की त्वरित कार्यवाही करते हुए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाय जिससे पीड़ित परिवार आगे की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को निर्देश दिये गये है कि प्रभावित क्षेत्रों में दरवाज़ा विहीन व शौचालय विहीन घरों में दरवाजे़ लगवाये जायें तथा शौचालय बनवाया जाय। साथ ही कच्चे आवास में रहने वालों को आवासीय योजना से भी आच्छादित किया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि वन्यजीवों के हमलों में घायल होने वालों को अनिवार्य रूप से एण्टीरेबीज इंजेक्शन भी लगवाया जाय। मा. मुख्यमंत्री ने वन विभाग को निर्देश दिया कि प्रभावी रेस्क्यू आपरेशन संचालित हिंसक वन्यजीवों को पकड़ा जाय। क्षेत्रों में तैनात टास्क फोर्स सक्रियता से कार्य कर लोगों को जागयक करें तथा वन्यजीवों की समस्या पर प्रभावी अंकुश लगायें। मा. मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि विशेषज्ञों की और टीमें तैनात कर क्षेत्र को प्रत्येक दशा में वन्यजीवों की समस्या से मुक्त कराया जाय।

मुख्यमंत्री जी ने बताया कि विकास खण्ड फखरपुर में 21 टास्क फोर्स टीमें तैनात की गई है। इसके अतिरिक्त संवेदनशील ग्राम पंचायत के सभी मंजरो में ग्रामवसियों की वालंटियर टीम का भी गठन किया गया है। जिनके द्वारा व्यापक रूप से सम्पूर्ण ग्राम में वन्य जीव से बचाव हेतु जागरूकता एंव निगरानी का कार्य किया जा रहा है। सभी टीमों के सहयोग में संवेदनशील प्रत्येक ग्राम पंचायत के मजरे में पुलिस विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग के कर्मी भी निरन्तर लगे हुए है। मानव वन्य जीव संघर्ष में वन विभाग द्वारा भी जनपद में 06 प्रभागीय वनाधिकारियों के देख-रेख में 32 टीमों का गठन करते हुए ड्यूटी लगाई गई है। वन्य जीव प्रभावित ग्राम पंचायतों में प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युत विभाग द्वारा कर्मचारियों/अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर प्रशासन से समन्वय करते हुए रोस्टर में परिवर्तन कराकर सायं 06 बजे से प्रात काल 06 बजे तक निर्बाद्ध रूप से विद्युत आपूर्ति कराई जा रही है।

 

मा. मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैम्प के माध्यम से लोगों का इलाज कराया जा रहा है। मेडिकल कालेज बहराइच में वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित व्यक्तियों/बच्चों के लिए अलग से वार्ड बना लिया गया है। जिससे वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित व्यक्तियों और बच्चों को तत्काल समुचित इलाज प्राप्त हो सके। प्रभावित ग्राम पंचायतों के मजरों में प्रकाश व्यवस्था हेतु कुल 1437 एलईडी बल्ब, 660 स्ट्रीट लाइट तथा 91 सोलर लाइट लगवाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 09/10 की रात्रि से शुरू हुए वन्य जीव संघर्ष में अब तक 20 लोग प्रभावित हुए है जिसमें 04 बच्चों की मृत्यु हुई है। मृतक बच्चों के परिवार जन को रू. पांच-पांच लाख की सहायता प्रदान की गई है। संवाद के उपरान्त मा. मुख्यमंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर हिंसक व्न्य जीवों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, सांसद बहराइच आनन्द कुमार गोड़, सांसद कैसरगंज करन भूषण सिंह, एमएलसी पदमसेन चैधरी व डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, नानपारा राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, प्रमुख सचिव वन अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चैधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव अनुराधा वेमुरी, मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र डॉ रेणु सिंह, वन संरक्षक देवी पाटन वृत्त डॉ सेम्मारन, मण्डलायुक्त देवीपाटन गोण्डा शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, सीडीओ मुकेश चन्द्र सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...