बहराइच- महिला उत्पीडन से सम्बन्धित प्रकरणों की जनसुनवाई करेंगी महिला आयोग की अध्यक्ष ।
Oplus_16908288
महिला उत्पीडन से सम्बन्धित प्रकरणों की जनसुनवाई करेंगी महिला आयोग की अध्यक्ष ।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 05 नवम्बर।
उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान का 05 नवम्बर 2025 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा. अध्यक्ष 05 नवम्बर 2025 को रात्रि 10ः00 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन, बहराइच पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी। मा. अध्यक्ष 06 नवम्बर 2025 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर गोद भराई, अन्नप्रासन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। पूर्वान्ह 11ः15 बजे राजकीय बालिका इण्टर कालेज बहराइच में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर अपरान्ह 12ः15 बजे निरीक्षण भवन पहुंचकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तथा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई करेंगी। इसके उपरान्त मा. अध्यक्ष अपरान्ह 03ः30 बजे जिला कारागार का निरीक्षण तथा अपरान्ह 05ः00 बजे निरीक्षण भवन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर सांय 06ः00 बजे जनपद बलरामपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
