बहराइच- महिला मतदाता जागरूकता अभियान संचालित
महिला मतदाता जागरूकता अभियान संचालित
रिपोर्ट- दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच ।
गायत्री विद्यापीठ पी0जी0 कॉलेज रिसिया-बहराइच में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पाँचवे दिन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया । कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कार्यक्रमाधिकारी प्रथम डॉ मुकेशचंद्र श्रीवास्तव ने मतदाता जागरूकता से सम्बंधित विचार प्रस्तुत किया । कार्यक्रमाधिकारी द्वितीय डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी इसी क्रम में डॉ मिथिलेश कुमार चौधरी ने विशेष शिवर में उपस्थित सभी स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित किया। प्रोफेसर सुभाष चंद्र जी ने सभी स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए शत प्रतिशत मतदान करने और ग्रामीण लोंगो को जागरूक करने पर अपना विचार प्रस्तुत किया।

प्रथम सत्र के कार्यक्रम के अंतर्गत राधिका, दरख़शा, कशिश, अंजू,जानकी , नीतू, गुंजा, सरिता आदि ने टोली बनाकर आच्छादित ग्राम जहान चक में महिलाओं से मिलकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया ।
दूसरे सत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई आज के कार्यक्रम में प्रथम कार्यक्रमाधिकारी डॉ मुकेशचंद्र श्रीवास्तव एवं डॉ आशुतोष त्रिपाठी सहित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अथिति के रूप में प्रोफ़ेसर सुभाष, डॉ मिथिलेश कुमार चौधरी एवं श्री शिवम टंडन उपस्थित रहे।।
