बहराइच – किसान उत्पादक कंपनी के अंशधारकों को बोनस वितरण।

0

Oplus_16908288

किसान उत्पादक कंपनी के अंशधारकों को बोनस वितरण।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

कैसरगंज – बहराइच ।

कैसरगंज उद्यमी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए अपने अंशधारकों को बोनस वितरण कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कैसरगंज में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कंपनी के अंशधारकों द्वारा दिए गए सहयोग, विश्वास, फपीओ से खरीद और बिक्री में सहभागिता के लिए उन्हें सम्मानित करना था।

कार्यक्रम में 100 से अधिक अंशधारकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर अंशधारकों को कांस्य एवं रजत पदक सहित अन्य उपहार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया, जो कंपनी की प्रगति में उनके योगदान का प्रतीक है।

कार्यक्रम में कम्पनी की निदेशक बसंती जी, अनीता जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं कार्यक्रम का संचालन के लिए सीईओ से आग्रह किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्यमी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्वामी सरन ने कहा कि एफपीओ में सामूहिक स्वामित्व, पारदर्शिता और लाभ का समान वितरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि बोनस वितरण कंपनी की समावेशी विकास नीति को दर्शाता है, जिससे लाभ सीधे किसान सदस्यों तक पहुँचता है।

इस कार्यक्रम में ट्रस्ट कम्युनिटी लाइवलीहुड्स का सहयोग रहा, टीसीएल की और से विनोद जैन जी एवं सुनील पाण्डेय जी के मार्गदर्शन एवं समर्थन से क्षेत्र में महिला आधारित किसान समूहों को सशक्त बनाने और आजीविका संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ, जिसमें उद्यमी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने अपने अंशधारकों के आर्थिक सशक्तिकरण, क्षमता विकास एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...