बहराइच- खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारम्भ।

0

Oplus_16908288

खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारम्भ।

विधायक नानपारा ने डीएम व सीडीओ के साथ किया अभियान का शुभारम्भ।

  रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 22 जनवरी।

भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जनवरी से 10 मार्च 2026 तक संचालित होने वाले 45 दिवसीय निःशुल्क टीकाकरण अभियान के शुभारम्भ अवसर पर विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश उपाध्याय, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व पशु चिकित्सक मौजूद रहे।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश उपाध्याय ने बताया कि टीकाकरण अभियान अन्तर्गत सम्पूर्ण जनपद के लगभग 5,25,265 पशुओं के निःशुल्क टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए पशु चिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में 28 टीमों का गठन किया गया है। डा. उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक छः माह के अन्तराल पर टीकाकरण अभियान संचालित किया जाता है। खुरपका-मुहँपका बीमारी पशुओं में होने वाली एक घातक जानलेवा बीमारी है, जो कि एक विषाणु जनित रोग है। यह बीमारी मुख्यतः गाय, बैल, भैंस, में होती है, जो रोगग्रसित पशुओं के सम्पर्क में आने और साथ में खाने पीने से फैलती है। इस बीमारी में पशु को 104 से 106 डिग्री फॉरेनाहइट तक तेज बुखार आना, मुँह से झाग नुमा लार का गिरना, चप-चपाहट की आवाज, मुँह, जीभ तथा थनों एवं खुरों के बीच में छाले पड़ जाते हैं। पशु का अत्यधिक दुर्बल होना, उत्पादकता में कमी तथा गर्भित पशुओं का गर्भपात हो जाना इस रोग के प्रमुख लक्षण हैं।

डॉ. उपाध्याय ने पशुपालकों को सुझाव दिया है कि स्वस्थ्य पशुओं को बीमार पशुओं से अलग रखें। उन्होंने पशुपालकांे से अपील की है कि टीकाकरण टीम के गॉव पहुॅचने पर पशुओं का टीकाकरण अवश्य करायें ताकि आपके सभी पशुधन इस खतरनाक बीमारी से बचे रहें। उन्होंने बताया कि टीकाकरण पूर्णतयः निःशुल्क है। यदि किसी पशुपालक को कोई समस्या हो तो दूरभाष नम्बर 7985023215 पर सुझाव/समस्या हेतु सम्पर्क किया जा सकता है। सी.वी.ओ. ने बताया कि टीकाकरण अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 28 टीमें गठित की गयी हैं। सभी टीमों के दिवसवार रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। खुरपका मुँहपका नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत 06 माह से कम आयु के बच्चों तथा गर्भित पशुओं का टीकाकरण नही किया जायेगा। सीवीओ ने बताया कि घोड़ा व गदहा इस रोग से पीड़ित नही होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...