बहराइच – खेल रहे बच्चों के विवाद में महिला की पिटाई, हालत गंभीर !
Oplus_16777216
खेल रहे बच्चों के विवाद में महिला की पिटाई हालत गंभीर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज शुरू की जांच !
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद !
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच !
रिसिया थाना क्षेत्र में खेल-खेल मे बच्चों के बीच हुए विवाद का उलाहने देने गई महिला की घर मे घसीटक पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे परिजनों ने उसे सीएचसी रिसिया मे भर्ती कराया। यहां प्राथमिक ईलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के ससुर ने थाने पर घटना की तहरीर दी है।
थाना रिसिया अंतर्गत ग्राम बंगला चक के मजरा सुभाष नगर निवासी चांदनी (42) पत्नी जयंकर के बच्चे पति राम के बच्चो के साथ खेल रहे थे इसी दौरान दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद चांदनी पति राम के घर उलाहना देने गई। तभी पति राम की पत्नी सकुंतली, पुत्री ललिता, पुत्र राजन आदि ने उसे अपने घर के घसीट ले गये बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिससे चांदनी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे परिजन उसे सामुदायिक स्वस्थ केंद्र रिसिया मे भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक ईलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की तहरीर ससुर छोटे लाल ने रिसिया थाने पर दी। इस संबंध मे थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया की मामले मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
