बहराइच- कार्तिक पूर्णिमा मेले में उमड़ी भीड़, घाट पर संध्या दीप दान भी करते दिखे लोग।
Oplus_16908288
कार्तिक पूर्णिमा मेले में उमड़ी भीड़, घाट पर संध्या दीप दान भी करते दिखे लोग।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच !
रिसिया के विश्राम घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगे मेले में काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी,महिलाए खरीद दारी में व्यस्त थी।घाट पर बने शिव मंदिर में श्रद्धालु जन पूजन अर्चन करते दिखे, घाट के सरयू तीरे लोग दीप दान करते दिखे।

रिसिया के विश्राम घाट पर स्थित ब्रह्म लीन संत धुरिया बाबा के आश्रम पर भी काफी भीड़ थी।सुबह श्रद्धालु जन घाट पर स्नान कर दान पुण्य करते हुए भी दिखाई दिए,बड़ी चहल पहल थी।विश्राम घाट पर मेले की देखरेख में सचिव महेश मिश्र और प्रधान ओमप्रकाश भी पूरे समय लगे रहे।
इसके अलावा नरसिंह डीहा के शिव मंदिर के निकट बाग में भी कार्तिक पूर्णिमा का मेला लगा,जिसने ग्रामीण अंचल के काफी लोग इकट्ठा हुए।
