बहराइच – जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों का किया भ्रमण।
Oplus_16908288
जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों का किया भ्रमण।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद।
आज का भारत लाइव।
बहराइच 31 जनवरी।
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत आयोग द्वारा घोषित तृतीय विशेष अभियान तिथि के अवसर पर जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर आयोजित शिविर के दौरान बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा 06 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा गणना अवधि के दौरान अप्राप्य श्रेणी में मार्क किये गये निर्वाचकों की सूची यथा अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृतक/डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची को पढ़कर सुनाया गया। शिविर के सफल संचालन हेतु विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ-साथ जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों का भ्रमण कर फार्म-6, 7 व 8 की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते रहे।

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार व उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय अमीरमाह में स्थापित बूथों का निरीक्षण कर बूथ लेबिल अधिकारियों व अन्य सम्बन्धित स्टाफ तथा मौके पर मौजूद नागरिकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अमीरमाह विद्यालय के निरीक्षण के दौरान भाग सं. 115 की बीएलओ राजदा बेगम सहायक अध्यापक, 116 की बीएलओ सोनिया भारती, 117 की बीएलओ फात्मा बेगम तथा 118 की बीएलओ विद्या उपस्थित पायी गयीं। डीएम ने बीएलओ से प्रपत्रों की उपलब्धता तथा सूची के पढ़े जाने इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा यह भी पूछा कि प्रपत्र व घोषणा पत्र के साथ कौन कौन से अभिलेख प्राप्त किये जा रहे हैं। डीएम ने मतदान केन्द्रों पर मौजूद मतदाताओं व आमजन से भी व्यवस्थाओं इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की।
