बहराइच – ग्रामीणों ने गौ माता की विधि – विधान से की पूजा अर्चना ।

0

Oplus_16908288

ग्रामीणों ने गौ माता की विधि – विधान से की पूजा अर्चना ।

गौ आश्रय स्थल पर की गई गोवर्धन पूजा।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

रिसिया- बहराइच।

रिसिया ब्लाक के भैंसहा स्थित अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल पर गोवर्धन व गौवंश पूजा कार्यक्रम प्रधान शिव प्रसाद की देख रेख मे आयोजित किया गया। इस दौरान गौवंश की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मिष्ठान खिलाकर उनसे आशिर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।

दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गौ आश्रय स्थलों मे गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगो ने गो माता की पूजा अर्चना कर उनसे आशिर्वाद लिया। रिसिया विकास खंड के ग्राम भैंसहा स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल मे ग्राम प्रधान की मौजूदगी मे गौ माता की पूजा की गई। इस दौरान मौजूद पुरोहित ने मंत्रोच्चारण कर गौ माता की पूजा कर उन्हे मिष्ठान का भोग लगाया तथा गुण, चना व लाई खिलाकर उनकी सेवा की। इसी तरह ग्राम बलभद्रपुर के नंदापुरवा स्थित गोशाला मे केयर टेकर छब्बू ने गो माता की पूजा अर्चना की। सचिव महेश मिश्रा ने बताया की गोवर्धन पूजा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मे बने गो आश्रय स्थल पर गो माता की पूजा की गई। उन्होने बताया की गाय माता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही होती है ग्राम को तमाम ग्रामीणो ने गौ माता की पूजा अर्चना कर उनसे आशिर्वाद लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान ओम प्रकाश के साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...