बहराइच – गायत्री विद्यापीठ शिशु मंदिर के नन्हे मुन्ने बच्चों ने तिरंगा फहराया।
Oplus_16908288
गायत्री विद्यापीठ शिशु मंदिर के नन्हे मुन्ने बच्चों ने तिरंगा फहराया।
सजे धजे नन्हे मुन्ने बच्चों ने आजादी की खुशी में तिरंगा लहराया।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया- बहराइच ।
रिसिया के नानकपुरा स्थिति गायत्री विद्यापीठ शिशु मंदिर के नन्हे मुन्ने बच्चों ने तिरंगा फहराया।
गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंग बिरंगी टोपियां लगाकर देश की पूर्ण आजादी का जश्न मनाते हुए तिरंगा लहराकर खुशियों का इजहार किया।

रिसिया के नानक पूरा स्थित गायत्री विद्यापीठ शिशु मंदिर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र गान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न किए गए,नन्हे मुन्ने बच्चों ने खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रियंका जायसवाल प्रबंधक, विशिष्ट अतिथि मोनू जायसवाल रहे। संचालन राजेश कुमार मिश्र प्राचार्य ने किया।सहयोग काब खान उप प्राचार्य,पूजा ओझा,मुस्कान गुप्ता,विनीता,शैलेश,राहुल शर्मा ने किया।
इसके अलावा,थाना रिसिया,पुलिस चौकी रिसिया,रिसिया मोड़,नगर पंचायत कार्यालय,ब्लाक मुख्यालय,ग्लोबल स्कूल ऑफ लर्निंग में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराकर भव्य तरीके से राष्ट्रीय पर्व को मनाया गया।
