बहराइच – गरिमापूर्ण एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।

0

Oplus_16908288

गरिमापूर्ण एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।

डीएम ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच ।

77वां गणतन्त्र दिवस जनपद में गरिमापूर्ण ढंग से हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ। जहॉ पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा पुलिस परेड की सलामी ली गई। जबकि पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह द्वारा कर्तव्यनिष्ठा का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शपथ भी दिलायी गयी। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह व अन्य न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी, एमएलसी पदमसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, सीडीओ मुकेश चन्द्र, एडीएम अमित कुमार, सीआरओ देवेन्द्र पाल सिंह, अपर पुलिस अपर नगर अशोक कुमार सिंह व ग्रामीण के दुर्गा प्रसाद तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि डीएम अक्षय त्रिपाठी द्वारा भव्य परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। प्रथम कमाण्डर क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी, द्वितीय कमाण्डर प्रभारी महिला थाना विनीता रावत व तृतीय कमाण्डर म.उ.नि. थाना कोतवाली नगर सुश्री ऋषिका सिंह की अगुवाई में मार्च पास्ट कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई। तत्पश्चात एसपी ऑफिस, अभियोजन शाखा, आर्म्ड पुलिस, आरटीसी, महिला, सीईआर, सिविल पुलिस, एईआर, 59वीं वाहिनी एसएसबी नानपारा सहित अन्य टोलियों के साथ मोटरसाइकिल दस्ता, एण्टी रोमियो, मिशन शक्ति/1090, स्वॉट/एसओजी टीम, साइबर सेल/अत्याधुनिक दस्ता, क्यूआरटी, रेडियो शाखा, दंगा नियंत्रण, डायल 112, फील्ड यूनिट, यातायात शाखा, फायर सर्विस, एम्बुलेंस एवं ब्रासबैण्ड दस्ता द्वारा मार्च पास्ट किया गया तथा हर्ष फायरिंग कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

गणतन्त्र दिवस समारोह में डीएम श्री त्रिपाठी द्वारा महाकुंभ-2025 के दौरान सर्वाेत्तम सेवा प्रदान करने पर मा. मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त महाकुंभ उत्कृष्ट सेवा मेडल व प्रमाण पत्र से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व पुलिस उपाधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन सुश्री प्रियंका यादव, उपाधीक्षक आंकिक राजसिंह यादव को महाकुंभ उत्कृष्ट सेवा मेडल/प्रमाण पत्र तथा एडीजी जोन गोरखपुर द्वारा आरटीसी के दौरान किये गये कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही राजपत्रित अधिकारियों, अभियोजन अधिकारियों, विवेचकों, मिशन शक्ति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न शाखाओं के 112 कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य/सेवा/सराहनीय कार्य हेतु पदक/प्रशंसा चिन्ह/प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी द्वारा शानदार व भव्य परेड आयोजन के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। डीएम ने जनपदीय पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सहित मानवीय सरोकार व सहायतार्थ किये जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना करते हुए आमजन से सामाजिक कार्यों/दायित्वों में अपना सक्रिय योगदान दिये जाने का आहवान किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

पुलिस परेड के पश्चात पुलिस मॉडर्न स्कूल, सेंट नॉबर्ट, सेवेन्थ डे, बाल शिक्षा निकेतन, गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल, एम्स इत्यादि शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा रंग बिरंगी वेश्ज्ञ भूषा में प्रस्तुत किये गये देशभक्ति, शौर्य, साहस व वीरता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिये। समारोह के अन्त में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने डीएम व एसपी के साथ बच्चों का पुरस्कृत कर उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा, कैसरगंज के धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, नानपारा के पहुप सिंह, महसी के पवन कुमार, यातायात/112 के राज सिंह सहित व समस्त प्रशासन व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...