बहराइच- DM ने मण्डी स्थित भारतीय खाद्य निगम के धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण!

0

Oplus_16908288

डीएम ने मण्डी स्थित भारतीय खाद्य निगम के धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण!

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चिन्हित स्ट्रांग रूम का लिया जायज़ा !

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 21 नवम्बर।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जनपद में की जा रही धान खरीद का जायज़ा लेने तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मतपत्रों को सुरक्षित रखने हेतु बनाये गये स्ट्रांग रूम का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर बहराइच का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम के लिए चिन्हित कक्षों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने सचिव मण्डी को आवश्यक रंग-रोगन व मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये।


मण्डी समिति के भ्रमण के दौरान डीएम श्री त्रिपाठी ने भारतीय खाद्य निगम के क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी अनुज शुक्ला उपस्थित मिले। खरीद की बाबत केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 24 किसानों से 1213.60 कु. धान खरीद की गयी है। निरीक्षण के समय ग्राम टेड़िया के कृषक केशव सिंह के उपज की तौल हो रही थी। केन्द्र पर खरीद सम्बन्धी समस्त व्यवस्थायें पूर्ण पायी गयी। डीएम द्वारा केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि केन्द्र का सुचारू संचालन कर अधिक से अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीद की जाय। डीएम ने मण्डी सचिव को निर्देश दिया कि मण्डी में संचालित केन्द्रों पर उपकरण आदि की समूचित व्यवस्था रखते हुए शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर धान खरीद करायें। मण्डी आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये।
डीएम द्वारा मण्डी सचिव धनंजय सिंह को निर्देशित किया गया कि मण्डी में समस्त केन्द्रों पर उपकरण आदि की समस्त व्यवस्थापूर्ण कराते हुए मण्डी के भी केन्द्रों पर धान खरीद सुनिश्चित करायें। मौके पर मौजूद खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जनपद हेतु 205000 मी.टन धान खरीद का लक्ष्य आवंटित है। जनपद में 06 क्रय एजेन्सियों के 135 धान क्रय केन्द्र अनुमोदित/संचालित हैं। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...