बहराइच- डीएम की अध्यक्षता में तहसील महसी में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।
Oplus_16908288
डीएम की अध्यक्षता में तहसील महसी में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच ।
आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील महसी में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी आलोक प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राज कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ आए हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम श्री त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाये। डीएम ने कहा कि निस्तारण की कार्यवाही इस प्रकार की जाय कि फरियादी निस्तारण की कार्यवाही से संतुष्ट हो सके। डीएम ने निर्देशित किया जनसुनवाई में आने वाले ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाये तथा उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से लाभान्वित करें।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, एलडीएम जितेन्द्र मंसद व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 45 में 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 16 में 01, कैसरगंज में 21 में 04, पयागपुर में 20 में 04, नानपारा में 30 में 06 तथा तहसील सदर में प्राप्त 12 प्रार्थना-पत्रों में से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया।
