बहराइच – डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक।
Oplus_16908288
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 29 जनवरी।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा जिला गंगा संरक्षण समिति की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम वर्षाकाल 2026 में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण अभियान पर चर्चा के दौरान डीएम श्री त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि की उपलब्धता के अनुसार पौध रोपण के लिए विभागीय कार्ययोजना तैयार कर बहराइच वन प्रभाग को उपलब्ध करा दें।
बैठक का संचालन करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी संुदरेशा ने समिति के सदस्यों को कार्बन प्रोजेक्ट के अन्तर्गत किसानों द्वारा किये गये वृक्षारोपण के सापेक्ष मिलने वाले अनुदान के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई ताकि किसानों की अतिरिक्त आय हो सके। डीएम ने डीएफओ को निर्देश दिया कि विभागीय नर्सरी में नर्सरीवार व प्रजातिवार तैयार पौधों की सूचना स्थानीय ग्रुप पर शेयर कर दें ताकि सम्बन्धित विभाग नज़दीकी नर्सरी से पौधों के उठान की कार्ययोजना तैयार कर लें।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक में समस्त विभागों को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य व अर्जित की गई उपलब्धि से सम्बन्धित सूचना निर्धारित प्रपत्र पर प्रत्येक माह प्रभागीय वनाधिकारी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराते रहें। डीएफओ द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को सुझाव दिया गया कि टारगेट व अचीवमेन्ट की सूचना निर्धारित 05 प्रपत्रों में प्रेषित करें यदि किसी माह लक्ष्य पूरा न हो सके तो रिपोर्ट में कारण सहित उसका उल्लेख भी किया जाय।
बैठक के दौरान कूड़ा सेग्रीगेट, ई-वेस्ट, समस्त निकायों से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट, के निस्तारण साथ ही निर्माण एवं अस्पतालों से उत्पन्न जैव-चिकित्सा अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, ई-वेस्ट निस्तारण तथा औद्योगिक प्रदूषण की निगरानी आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में डीएम श्री त्रिपाठी द्वारा सर्वप्रथम जिला परियोजना अधिकारी को संविदा आधारित नियुक्ति किए जाने के संबंध निर्देश दिए गए। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजनमानस में नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता किया जाय तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले अपशिष्ट का निस्तारण मानक के अनुसार कराये जाने हेतु प्रभावी निगरानी की जाय। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, एसडीओ रेशम बीरेंद्र कुमार सहित अन्य जनपदीय अधिकारी मौजूद मौजूद रहे।
