बहराइच – डीलर डिस्ट्रिब्यूटर मीट के माध्यम से किसानों और सेवा प्रदाताओं के बीच सीधा संवाद।
Oplus_16908288
डीलर–डिस्ट्रिब्यूटर मीट के माध्यम से किसानों और सेवा प्रदाताओं के बीच सीधा संवाद।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच ।
ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने एवं कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ACCESS Development Services द्वारा नवकृषि (Navkrishi) परियोजना के अंतर्गत फ़खरपुर, बहराइच में एक डीलर–डिस्ट्रिब्यूटर मीट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मेजबानी उद्यमी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा की गई।इस बैठक में Agrosure, Shetipurak Agritech and Services, Stepupify एवं उद्यमी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सहित विभिन्न प्रतिष्ठित डीलरों एवं डिस्ट्रिब्यूटर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि आदानों, नवाचार आधारित तकनीकों तथा बाज़ार से जुड़ी संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना एवं किसानों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ और उत्पाद पहुँचाने के लिए आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में लगभग 75 महिला किसानों की सक्रिय भागीदारी रही। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, लागत प्रभावी समाधान, गुणवत्ता युक्त इनपुट्स तथा बाज़ार से जुड़ाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। डीलर–डिस्ट्रिब्यूटर मीट के माध्यम से किसानों और सेवा प्रदाताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे किसानों की वास्तविक ज़रूरतों और चुनौतियों को समझने में मदद मिली।
ACCESS Development Services के प्रतिनिधि लालजी तिवारी ने नवकृषि परियोजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह परियोजना छोटे एवं सीमांत किसानों की आय बढ़ाने, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने तथा महिला किसान समूहों और एफपीओ को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आशीष यादव ने किसानों को संगठित कर बाज़ार से जोड़ने और उद्यमिता को बढ़ावा देने में नवकृषि परियोजना की भूमिका साझा की।
यह डीलर–डिस्ट्रिब्यूटर मीट किसानों, एफपीओ और निजी क्षेत्र के बीच एक मजबूत नेटवर्क तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई, जिससे भविष्य में कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।
