बहराइच-DM की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सीएम डैशबोर्ड व IGRS सन्दर्भों की समीक्षा बैठक !

0

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सीएम डैशबोर्ड व IGRS सन्दर्भों की समीक्षा बैठक !

रिपोर्ट- दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 13 नवम्बर।

शासन के सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस सन्दर्भों की समीक्षा के लिए बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निस्तारण के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए रैंक में सुधार लाये ताकि जनपद की रैंकिंग प्रभावित न होने पाये। डीएम ने कहा कि निचले स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निस्तारण की गुणवत्ता में उदासीनता व लापरवाही बरते जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाय।
आईजीआरएस सन्दर्भों की समीक्षा के दौरान डीएम ने सम्बन्धित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निस्तारण में संतुष्टि व असंतुष्टि पर विशेष ध्यान दिया जाये, क्योंकि इसी से जनपद की रैंकिंग का निर्धारण किया जाता है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी दशा में आईजीआरएस संदर्भाे का निस्तारण 70 प्रतिशत से कम संतुष्टि नहीं होनी चाहिए। उन्होनें कहा कि 70 प्रतिशत से कम संतुष्टि वाले विभाग विशेष प्रयास कर सुधार लायें। आईसीडीएस विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने 0-6 वर्ष के एक्टिव बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि सैम-मैम बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाये जाने का प्रयास करें। डीएम ने ऐसे बच्चों का फालोअप करते रहने का भी निर्देश दिया।


पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि सचिव व ग्राम प्रधानों से समन्वय करते हुए आमजन को जागरूक किया जाय ताकि अधिक से अधिक लोग स्वेच्छा से इस योजना का लाभ उठायें। विगत बैठक में विभागीय अधिकारियों के लिए निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द लक्ष्य को पूर्ण कराएं। छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया समय अन्तर्गत प्रक्रियात्मक कार्यवाही को पूर्ण कर छात्रवृत्ति की धनराशि का हस्तान्तरण सुनिश्चित कराया जाय। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि योजना की पात्रता रखने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों के आवेदन पत्र प्राप्त कर उन्हें लाभान्वित किया जाय। डीएम ने खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वय कर माह नवम्बर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कराये जाने का भी निर्देश दिया। फैमिली आईडी की समीक्षा करते जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये गये कि कोटेदारों से समन्वय एवं सहयोग प्राप्त कर अधिकाधिक लोगों की फैमिली आईडी बनवाये जाने के लिए जागरूक किया जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, सीएमओ डॉ संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, डीआईओएस सर्वदानन्द, बीएसए आशीष कुमार, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी घासीराम, ईओ प्रमिता सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...