बहराइच- चोरी की 4 मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार।
चोरी की चार मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज, भेजा जेल।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच ।
रिसिया-बहराइच। थाना रिसिया की पुलिस ने सोमवार की शाम चोरी के चार मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
थाना रिसिया अंतर्गत ग्राम बैजनाथपुर के मजरा गुलहरिया निवासी मुकीम खां पुत्र जोखन खां को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी करूणाकर पाण्डेय ने बताया की आरोपी के पास से चार चोरी की मोबाइल बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम मे उप निरीक्षक उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल देवानन्द यादव, अमित कुमार यादव आदि शामिल रहे।
