बहराइच- क्षेत्राधिकारी पयागपुर ने रिसिया थाने का किया मासिक मुआयना।
Oplus_16908288
क्षेत्राधिकारी पयागपुर ने रिसिया थाने का किया मासिक मुआयना।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया- बहराइच ।
रिसिया थाने का औचक निरीक्षण हर्षिता तिवारी सीओ पयागपुर ने किया है ,यह मुआयना देर शाम को शुरू हुआ,और करीब दो घंटे तक चला।

रिसिया थाने के नवीन थाना भवन पर बुधवार की शाम को मासिक मुआयना सीओ हर्षिता तिवारी ने किया, इस दौरान हवालात, अर्दली रूम, माल खाना, शस्त्रागार , महिला सशक्तिकरण केंद्र के साथ साइबर डेस्क का भी निरीक्षण किया, साथ ही ग्राम प्रहरियों से भी मुलाकात किया, अपराध रजिस्टर के साथ अन्य फाइलों के साथ अपरधियों की धड़ पकड़ की प्रगति का ब्यौरा लिया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय के अलावा कस्बा रिसिया चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव, रिसिया मोड़ चौकी प्रभारी कन्हैया दीक्षित, उ0 नि0 संजय यादव, उ0 नि0 सुभाष चौहान, सहित सभी मौजूद रहे।
