बहराइच- अवैध अतिक्रमण पर एसडीएम नानपारा के नेतृत्व में गरजी जेसीबी।
Oplus_16908288
अवैध अतिक्रमण पर एसडीएम नानपारा के नेतृत्व में गरजी जेसीबी।
सरकारी भूमि पर बने पक्के निर्माण हुए ज़मीनदोज़।
रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 20 जनवरी।
नानपारा तहसील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम इमामनगर गड़रहवा स्थित गाटा संख्या-280 रकबा 0.1900 है. जोकि राजस्व अभिलेखों में खलिहान के नाम दर्ज है तथा गाटा संख्या 68 जो कि राजस्व अभिलेखों में तालाब के नाम दर्ज है। जिस पर ग्राम के ही कुल 16 व्यक्तियों के द्वारा लंबे समय से उपरोक्त सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण करके अवैध कब्जा कर रखा था। सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार नबाबगंज अक्षय पांडेय, राजस्व निरीक्षक सनाउल्लाह व क्षेत्रीय लेखपाल ने जे.सी.बी के माध्यम से ध्वस्त करवा दिया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान दौरान एसएसबी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश क्षेत्र में गया है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम नानपारा द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने पर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियो में भय का माहौल है वही यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब प्रशासन अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्यवाही कर रहा है। तहसील प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी भूमि, तालाब, चकरोड एवं सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
