बहराइच- ऑटो रिक्शा और पिकप में जोरदार टक्कर, चालक की मौत
ऑटो चालक की मौत, तीन सवारी घायल।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
रिसिया, बहराइच ।
थाना रिसिया क्षेत्र के रिसिया , कटीलिया चौराहा मार्ग पर जुलाहन पुरवा के निकट सुबह 6:45 बजे ऑटो रिक्शा को पिकअप ने टक्कर मार दी, घायल को उपचार के लिए रिसिया सी एच सी लाया गया। वहीं पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और तीन लोग घायल हो गए है , जिनका इलाज नजदीक के निजी अस्पताल में हो रहा है ।

थाना रिसिया के कारीजोर निवासी राकेश यादव पुत्र मिश्री लाल 35 वर्ष अपने ऑटो रिक्शा से बहराइच मंडी जा रहे थे,उनकी ऑटो ज्यों ही जुलाहन पुरवा के पास पहुंची, उसी समय रिसिया की ओर से जा रहे पिकअप ने टक्कर मार दी,जिससे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस और परिजनों के द्वारा रिसिया सी एच सी लाया गया, जहां पर डाक्टरों के द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया । ऑटो में बैठे धर्मराज, उमर,रुबिया भी घायल हो गए,जिनको तत्काल नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया,और उनका इलाज हो रहा है।राकेश यादव के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
