बहराइच- “अस्मिता लीग-खेलो इंडियाः खेल से ही है पहचान” कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

0

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

बहराइच 08 मार्च।

युवाओं एवं महिलाओं में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा समाज में स्वस्थ जीवनशैली और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहयोग से युवा भारत (माय भारत), बहराइच, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम, बहराइच में आयोजित “अस्मिता लीग-खेलो इंडियाः खेल से ही है पहचान” कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल द्वारा शुभारम्भ किया गया।

इन्दिरा स्टेडियम में आयोजित “अस्मिता लीग-खेलो इंडियाः खेल से ही है पहचान” कार्यक्रम में खेलों में प्रमुख रूप से 100, 200 व 400 मीटर की दौड़ के साथ-सााथ कई फन एक्टिविटीज में 13 वर्ष से कम आयु, 13 वर्ष से अधिक व 18 से कम आयु तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग की बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। अण्डर 13 आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में रईसा, संजीदा व हिना, 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में सुहानी सिंह, काजल कुमारी व अंशु वर्मा तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में सफीना, साधना व किरण कुमारी द्वारा क्रमशः प्रथम, क्ष्तिीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें महिला मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी आनन्द कुमार श्रीवास्तव, एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार सिंह, सहायक प्रबन्धक जे.पी. यादव, प्रोफेसर शिक्षा शास्त्र डॉ. श्याम कुमार चौधरी, प्रोफेसर गणित महिला पीजी कॉलेज डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, केंद्र प्रशासक वन स्टाफ सेंटर रागनी विश्वकर्मा, जिला समन्वयक नीलम शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेवी केतकी देवी भास्कर, अध्यक्ष न्यू सनशाइन प्रशिक्षण संस्थान ज्योति सिंह, प्रबंधक विवेकानंद एजुकेशनल ग्राम उद्योग सेवा संस्थान लहरौरा सोनम वर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व खिलाड़ी तथा उनके अभिभावकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में इन्द्रसेन चौधरी द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत, बहराइच के स्वयं सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...