बहराइच- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
रिसिया – बहराइच।
रिसिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेरा मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा मे महिलाओं को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड एवम पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा की विभाग की ओर से सरकार के द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों मे महिलाओं को प्राथमिकता मिलती है इसी क्रम मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लाभार्थी महिलाओं को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड प्रदान कि जा रहा है इसके अतिरिक्त विभिन्न महिलाओं द्वारा समाज के लिये स्वास्थ्य के संबंध मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्रामीण महिलाओं के पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम ने मुख्य अतिथि श्री शर्मा को बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान
डॉ. मायाराम वर्मा, बीसीपीएम वीरेन्द्र वर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
