बहराइच विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई गोष्ठी

0

बहराइच विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई गोष्ठी

कृषि वैज्ञानिकों एव कृषि अधिकारियों द्वारा कृषकों को दी गयी उन्न्नत तकनीकी की जानकारी

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 04 जून। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आज 07वे दिन जनपद के 02 विकासखंड बलहा और कैसरगंज की 9 ग्राम पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। विकासखंड कैसरगंज की 06 ग्राम पंचायतों भखरौली कनपुरवा, डीहवासेरबहादुरसिंह, नौगौईयां, सहबापुरपचलखी ,कोहली तथा कंडोली एवं बलहा की 03 ग्राम पंचायत- लालबोझी, परसाअगईया एवं सरैया में आयोजित की गई। विकासखंड कैसरगंज की ग्राम पंचायत नौगोइआ में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान गोष्टी में उप कृषि निदेशक बहराइच श्री विनय कुमार वर्मा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैसरगंज श्री शिशिर कुमार वर्मा,कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 शैलेंद्र सिंह डॉ अरुण कुमार राजभर,डॉ0कुमारी प्रियंका सिंह द्वारा किसानों को उन्नतिशील प्रमाणित बीज प्रयोग कर धान की नर्सरी डालने, रोपाई से पूर्व भूमि शोधन हेतु ट्राइकोडर्मा का उपयोग करने , फसल बुआई में लाइन शोइंग अपना कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीके बताएं।, उप कृषि निदेशक बहराइच ने उपस्थित किसानों को लाइटट्रैप से कीटरोग नियंत्रण, आईपीएम अपनाने , नेचुरल फार्मिंग योजना , फसल प्रदर्शन , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,आदि की जानकारी किसानों को प्रदान की गई। वही दूसरी तरफ विकास खंड बलहा की ग्राम पंचायत लालबोझी , परसाअगैया में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए श्री राम प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी श्री मुकेश कुमार, कृषि रक्षा की वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए श्रीमती प्रिया सिंह सहित अन्य कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि तकनीकी की जानकारी दी। विकासखंड बलहा की ग्राम पंचायत परसा आगैया में जिला कृषि अधिकारी बहराइच डॉ0 सूबेदार यादव द्वारा उपस्थित किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं –प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ,सोलर पंप की योजना, प्रमाणित बीज वितरण की योजना मृदा नमूना , कीट नियंत्रण हेतु लाइट ट्रैप, आईपीएम प्रदर्शनआदि की जानकारी किसानों को दी गई। इस अवसर प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार नानपारा श्री अमर सिंह, द्वारा अपने विचार रखें तथा किसानों को बीज वितरण की जानकारी दी । इस अवसर पर प्राविधिक सहायक ग्रुप सी अनिल कुमार सहित कृषि विभाग के अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...