बहराइच वार्षिक स्थानान्तरण नीति के सम्बन्ध में डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

0

बहराइच वार्षिक स्थानान्तरण नीति के सम्बन्ध में डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 21 मई। सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों की वार्षिक स्थानान्तरण नीति वर्ष 2025-26 के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि समूह ‘‘ग’’ हेतु पटल परिवर्तन/क्षेत्र परिवर्तन के सम्बन्ध में निर्गत शासनादेश के अनुसार नियमानुसार अधिकतम 20 प्रतिशत की सीमा तक कार्मिकों का पटल/क्षेत्र परिवर्तन किये जाने की कार्यवाही कड़ाई के साथ सुनिश्चित की जाये। स्थानान्तरण की कार्यवाही में एक ही पटल/क्षेत्र में काफी अर्से से तैनात कर्मचारियों की वरीयता क्रम में नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायें।
डीएम ने निर्देश दिया कि कलेक्ट्रेट, तहसील, नज़ारत, ब्लाक, विकास विभाग, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण व चिकित्सा जैसे बड़े अधिष्ठान सहित सभी विभाग कार्यरत समूह ‘‘ग’’ अन्तर्गत वरिष्ठ लिपिक, कनिष्ठ लिपिक, सचिव व लेखपाल सहित अन्य संवर्ग तथा समूह ‘‘घ’’ के कर्मियों के पटल/क्षेत्र परिवर्तन के सम्बन्ध में 15 दिवस में अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करें।
डीएम ने कहा कि ऐसे कर्मचारी जिनका समय पूरा न हुआ किन्तु किसी परेशानी के कारण पारस्परिक सहमति से स्थानान्तरण चाहते हैं तो स्थानान्तरण नीति-2025 का पालन करते हुए उनके प्रस्तावों पर विचार किया जाय। डीएम ने यह भी कहा कि कर्मचारियो से 02 विकल्प प्राप्त कर शासकीय कार्यहित को देखते हुए पटल/क्षेत्र परिवर्तन की कार्यवाही अमल में लायी जाये। विकास से सम्बन्धित सभी विभागों में समूह ‘‘ग’’ व ‘‘घ’’ के कर्मचारियों के पटल/क्षेत्र परिवर्तन की कार्यवाही के लिए डीएम द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, राजस्व के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी तथा नगर निकाय के लिए अपर जिलाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने निर्देश दिया कि नवनियुक्त लेखपालों, अमीनों व सचिवों को प्रतिदिन निश्चित समय के लिए टाईपिंग सीखने के लिए प्रेरित करें तथा 01 माह पश्चात टाईप टेस्ट लेकर प्रगति का मूल्यांकन करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, डीडीओ राजेश कुमार, पीडीडीआरडीए अरूण कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी तथा समस्त उप जिलाधिकारियों द्वारा बैठक में वर्चुअली प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...