बहराइच तीन किलो 65 ग्राम चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

0

*_बहराइच तीन किलो 65 ग्राम चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार_*

 

*_ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद_*

   *_आज का भारत लाइव_*

 

रूपईडीहा/बहराइच,भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक नेपाली तस्कर को तीन किलो 65 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। बरामद चरस को सीज कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देशन में रूपईडीहा थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने पुलिस टीम का गठन कर पेट्रोलिंग के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस और एसएसबी की टीम भारत-नेपाल सीमा पर आने-जाने वालों की जांच कर रही थी। उप निरीक्षक अशोक कुमार की टीम ने रात एक बजे नेपाल से आने वाले धीरेन्द्र पण्डित केसी, पुत्र भुवन बहादुर केसी, निवासी प्यूठान नगर पालिका वार्ड नं. 10 थाना मरन ठाना चौकी जिला प्यूठान, राष्ट्र नेपाल को जांच के दौरान एसएसबी चेक पोस्ट के पास से पकड़ लिया। उसके पास से 03 किलो 65 ग्राम चरस बरामद हुआ। जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद चरस को सीज कर दिया गया है।

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदुम्न सिंह ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि तस्कर भारतीय क्षेत्र में किसी को चरस की खेप देने के लिए आ रहा था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में सिपाही सुनील कुमार, विवेक सिंह और एसएसबी के निरीक्षक भरत पाठक, एसआई अरविन्द कुमार, अंकित कुमार, जगदीश सिंह, बजारे विपुल विष्णु, अमल सी, निजरा मेंहदी दास शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...