बहराइच तहसील मिहींपुरवा में संचालित हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

0

बहराइच तहसील मिहींपुरवा में संचालित हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 30 अप्रैल। उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) ने बताया कि तहसील अन्तर्गत भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के 0 से 10 कि.मी. में सरकारी भूमि पर चिन्हित अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु ग्राम लालपुर चंदाझार, हंसुलिया व विश्राम गांव में 05 गाटा से अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया तथा 15 लोगों के विरूद्ध बेदखली की कार्यवाही हेतु तहसील न्यायालय में वाद दाखिल कराया गया। इसी प्रकार ग्राम कंजड़वा के अन्तर्गत जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की मौजूदगी में अवैध रूप से संचालित मदरसे को सीज़ कराया गया तथा बेदखली की कार्यवाही हेतु तहसील न्यायालय में वाद दाखिल कराया गया। एसडीएम ने बताया कि आज संचालित किये गये अभियान के दौरान 3.5 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त करायी गयी है।
एसडीएम मिहींपुरवा (मोतीपुर) ने बताया कि 24 अप्रैल से संचालित अभियान अन्तर्गत चिन्हित कुल 157 अवैध अतिक्रमण के सापेक्ष अब तक 26 को हटवा कर कुल 6.25 हेक्टेयर भूमि मुक्त करायी जा चुकी है तथा कुल 35 लोगों के विरूद्ध बेदखली का वाद तहसीलदार कोर्ट पर दाखिल किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी, थानाध्यक्ष, नायब तहसीलदार, एसएसबी, पुलिस व राजस्व की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...