बहराइच सब्जियों के साथ स्वीट कॉर्न मक्का की भी करें बोआईः डीएम

0

बहराइच सब्जियों के साथ स्वीट कॉर्न मक्का की भी करें बोआईः डीएम

किसानों की समस्या का समयान्तर्गत करें निस्तारण

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 21 मई। कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने किसानों से कहा कि वर्तमान खरीफ में सब्जियों के साथ स्वीट कॉर्न मक्का, भी बोआई करें। इससे अच्छी आमदनी होगी। जिले में अत्यधिक मक्का उत्पादन को देखते हुए जनपद की चीनी मिलों में स्थापित डिस्टलरी में मक्के का उपयोग स्थानीय स्तर पर कराया जाय।
डीएम ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि अत्यधिक मक्का उत्पादन को दृष्टिगत रखते हुए रबी में भी क्रय केन्द्र स्थापित कराये जाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजवायें, जिससे जिले के किसानों को उनके उपज का वाजिब मूल्य प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषकों की समस्याओं का प्राथमिकता एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने उपायुक्त एन.आर.एल.एम. को निर्देश दिया कि आर-सेटी के माध्यम से महिला समूहो को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिलाकर अगरबत्ती निर्माण के क्षेत्र में महिलाओं को स्वावलम्बी बनाया जाय। डीएम ने लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र मसंद को निर्देश दिया कि जिले के समस्त बैंक शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित किया जाय कि कृषकों को शासन की मंशानुरूप के.सी.सी. निर्गत करें। डीएम ने केसीसी निर्गत करने में उदासीनता बरतने वाले बैंकों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने प्राकृतिक खेती के फायदे बतायें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले के कृषकों द्वारा उर्वरकों का अधिक प्रयोग किया जा रहा है, जिससे भूमि की उवर्रा शक्ति में ह्रास हो रहा है तथा उत्पादन स्थिर है। जिले के भूमि का पीएच मान 0.8 के सापेक्ष 0.3 प्रतिशत है। इससे प्रतीत होता है कि भूमि में कार्बनिक तत्वों की कमी है। उन्होंने रसायन मुक्त खेती के तरीके बतायें तथा जिलाधिकारी के समक्ष लाइट ट्रेप का डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने तथा प्राकृतिक खेती अपनाएं जाने की अपेक्षा की। जिला कृषि अधिकारी सुबेदार यादव ने बताया कि जनपद के सभी बीज गोदामों पर खरीफ बीज उपलब्ध करा दिया गया है एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गयी है। बैठक में उपस्थित कृषक मुन्ना लाल वर्मा द्वारा जिले में काला नमक प्रजाति का गुणवत्तायुक्त उत्पादन प्राप्त करने हेतु जानकारी चाही गयी। कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. संदीप कनौजिया ने सभी किसानों को कीट/रोग प्रबंध के तरीके बताये। उन्होंने बताया कि जनपद में काला नमक धान प्रजाति के.एन.-2 उपयुक्त है विलम्ब से बुआई करने पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त होगा। कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने जायद में मूंग की खेती में अधिक उत्पादन प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिये। जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला ने गन्ना विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा जिले के चीनी मिलों के बकाया गन्ना क्रय मूल्य के भुगतान के आरे में जानकारी प्रदान की।
बैठक में उपस्थित भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम कुमार वर्मा, हरि शरण सिंह उर्फ बब्बन सिंह, कमला प्रसाद, संजय श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, ध्रुव कुमार, राकेश सिंह, विजय प्रताप, देवी बख्श सिंह सहित उपस्थित किसानों ने अपना मंतव्य रखा तथा किसान दिवस बैठक में हुई शिकायतों का निस्तारण किया जाय। बैठक में उपस्थित कृषक मुन्ना लाल वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग की तरफ से केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय झांसी से प्रशिक्षण प्राप्त कर जनपद के किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी प्रदान किया जा रहा है। बाराबंकी से आये प्रगतिशील कृषक दिनेश चन्द्र वर्मा द्वारा जिले के किसानों को रसायन मुक्त खेती करने के तरीके बतायें। प्रगतिशील कृषक लालता प्रसाद गुप्ता ने रबी फसलों को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत आच्छादित किये जाने पर बल दिया।
इस अवसर पर जिला कृषि रक्षाधिकारी प्रिया नंदा, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, सहायक निदेशक मत्स्य जितेन्द्र कुमार शुक्ला, अधि.अभि. विद्युत जेपी वर्मा, एसटीए एग्रीकल्चर डॉ. प्रिया सिंह सहित अधिक से अधिक संख्या में कृषक उत्पादक संगठनों के निदेशक सदस्य तथा प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...