बहराइच पूर्व प्रधान पुत्र को गोली मारने वाले आरोपी मृत्युंजय को श्रावस्ती पुलिस ने भेजा जेल

0

बहराइच पूर्व प्रधान पुत्र को गोली मारने वाले आरोपी मृत्युंजय को श्रावस्ती पुलिस ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच जिले के सिपहिया प्यूली गांव में शुक्रवार शाम को पूर्व ग्राम प्रधान पुत्र को गोली मारकर फरार हुआ अभियुक्त श्रावस्ती जिले में दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिसे श्रावस्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके पास से बरामद अवैध तमंचा और बाइक को सीज कर दिया है।
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली की ग्राम प्रधान सीमा अवस्थी हैं। पूर्व ग्राम प्रधान और वर्तमान प्रधान दोनों के परिवार के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। शुक्रवार शाम को 7.30 बजे के आसपास पूर्व और वर्तमान ग्राम प्रधान के परिवार के बीच विवाद शुरू हो गया।
इसी बीच ग्राम प्रधान सीमा अवस्थी के भतीजे मृत्युंजय अवस्थी ने अवैध असलहा से गोली राजन अवस्थी उर्फ धुन्नू (28) को मार दी थी। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज में सुधार न होने पर रात नौ बजे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ ट्रामा सेंटर में शनिवार शाम सात बजे युवक की मौत हो गई।
वहीं अभियुक्त मृत्युंजय अवस्थी पुत्र महिजीत अवस्थी बुलेट वाहन से बलरामपुर जाने के लिए वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती घनश्याम चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार रात को थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे द्वारा गठित पुलिस टीम के उप निरीक्षक धर्मराज यादव, मुख्य आरक्षी राम सिंह और सिपाही संदीप यादव ने मृत्युंजय अवस्थी को घायल अवस्था में इकौना थाना क्षेत्र के सीताद्वार झील के पास से गिरफ्तार किया। वह स्वयं बुलेट से गिरकर घायल हुआ था। मौके पर अवैध असलहा और बुलेट वाहन बरामद हुआ। जिसे सीज कर दिया गया है। जबकि अभियुक्त के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...