बहराइच प्लाईवुड से लदे ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

0

*_बहराइच प्लाईवुड से लदे ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान_*

 

*_ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद के साथ मो तसलीम की रिपोर्ट बहराइच_*

      *_आज का भारत लाइव_*

जिले के बहराइच-सीतापुर मार्ग के चहलारी घाट पुल पर गुरुवार शाम को प्लाई लादकर जा रही ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बीच मार्ग पर आग लगने से दोनों तरफ आवागमन रुक गया। लगभग छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आग बुझने के बाद आवागमन बहाल हो सका।

बहराइच की तरफ से ट्रक प्लाई लादकर सीतापुर की तरफ जा रही थी। हरदी थाना क्षेत्र के बहराइच सीतापुर मार्ग पर गुरुवार शाम को 7.30 बजे अचानक ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक में आग देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। ट्रक चालक ने पुल पर ही ट्रक रोक दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते आवागमन रुक गया। सीतापुर और बहराइच से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। लगभग छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दमकल कर्मियों को सूचना देकर बुलवाया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। इसके बाद रात 8.15 बजे आवागमन बहाल हो सका। हालांकि ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग बुझाने के बाद आवागमन बहाल कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...