बहराइच डीएम ने तहसील सदर के विभिन्न न्यायालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

0

बहराइच डीएम ने तहसील सदर के विभिन्न न्यायालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना की पत्रावलियों का ऑनलाइन कराने के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आजकश का भारत लाइव

बहराइच 20 मई। अध्यक्ष, राजस्व परिषद के अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव तथा मण्डलायुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सोमवार को तहसील सदर बहराइच अर्न्तगत उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व तहसीलदार न्यायिक एवं नायब तहसीलदार के न्यायालयों का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना की पत्रावलियों के निरीक्षण में पाया गया कि पोर्टल पर कुल 61 दावों के सापेक्ष 47 दावों को ही ऑनलाइन किया गया है। शेष 14 दावों को ऑनलाइन नहीं किया गया है। जिनमें 6 पत्रावलियों पूर्ण पायी गयी। इस सम्बन्ध में एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिया गया कि अपूर्ण पत्रावलियों को अविलम्ब पूर्ण करते हुए सभी ऑफलाइन पत्रावलियों को ऑनलाइन किया जाना सुनिश्चित करें साथ ही सभी पत्रावलियों का पुनः परीक्षण/मिलान करते हुये कार्यवृत्ति के साथ पात्र/अपात्र के सम्बन्ध में सुस्पष्ट कारण का उल्लेख करते हुए जिला मुख्यालय पर प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें।
न्यायालय तहसीलदार, सदर बहराइच, न्यायालय तहसीलदार (न्यायिक), सदर बहराइच व न्यायालय नायब तहसीलदार, सदर बहराइच के न्यायालयों का ऑनलाइन पोर्टल चेक करने पर पाया गया कि धारा 34 उ.प्र. राजस्व संहिता 2006 के सभी 1070 वादों में नामान्तरण का प्रकार दर्ज किया गया है, जिसमें सभी न्यायालयों के आर.सी.सी.एम.एस पोर्टल के ध्यानाकर्षण बिन्दु में ऐसा कोई वाद नामान्तरण का प्रकार दर्ज किये जाने हेतु लम्बित होना नहीं पाया गया। विभिन्न न्यायालयों के आनलाइन पोर्टल का अवलोकन करने पर उपजिलाधिकारी, सदर के 312 वाद, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के 305 वाद, तहसीलदार के 543 वाद, तहसीलदार (न्यायिक) के 397 वाद व नायब तहसीलदार के 270 वाद अद्यतनीकृत पाये गये। इसके अलावा पोर्टल के ध्यानाकर्षण बिन्दु में ऐसा कोई वाद आदेश हेतु सुरक्षित किया हुआ और उसमें आदेश पारित न होना नहीं पाया गया।
न्यायालय तहसीलदार, सदर बहराइच के न्यायालय से रेन्डम आधार पर वाद संख्या टी-202408150102930 हंसा देवी बनाम राजपती देवी ग्राम मोहम्मद नगर की पत्रावली का अवलोकन किया जो कि पंजीकृत वसीयतनामा से सम्बन्धित है तथा पत्रावली सारवान आपत्ति उपरान्त शेष साक्ष्य प्रतिवादी में विचाराधीन पायी गयी। वाद संख्या टी-202408150104105 मोहम्मद कोया बनाम श्रीमती शमीम जहाँ ग्राम सिंघापरासी का भी अवलोकन किया गया, जो कि पंजीकृत वसीयतनामा से सम्बन्धित है तथा सारवान आपत्ति उपरान्त जिरह पी.डब्लू-3 में विचाराधीन पायी गयी। आर.सी.सी.एम.एस. पोर्टल के अनुसार 45 दिवस से अधिक (विवादित श्रेणी) के कुल 75 वाद लम्बित पाये गये। निर्देशित किया गया कि दिन प्रतिदिन सुनवाई करते हुये लम्बित वादों का शीघ्र निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें।
न्यायालय तहसीलदार (न्यायिक), सदर बहराइच के न्यायालय पर आर०सी०सी०एम०एस० पोर्टल के अनुसार 45 दिवस से अधिक (विवादित श्रेणी) के कुल 11 वाद लम्बित पाये गये। निर्देशित किया गया कि दिन प्रतिदिन सुनवाई करते हुये लम्बित वादों का शीघ्र निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। न्यायालय नायब तहसीलदार, सदर बहराइच के न्यायालय से रैन्डम आधार पर वाद संख्या टी-202408150100530 मनोहर लाल बनाम छेदी व टी-202408150104348 सांवरिया देवी बनाम श्रीमती अनीता अन्तर्गत धारा-34 उ०प्र० राजस्व संहिता का अवलोकन किया गया। वाद मनोहरलाल बनाम छेदी वरासत के आधार पर वाद विचाराधीन पाया गया। पत्रावली जवाब आपत्ति हेतु नियत पायी गयी। निर्देशित किया गया कि दिन प्रतिदिन सुनवाई करते हुये वाद का शीघ्र निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। न्यायालय नायब तहसीलदार, सदर बहराइच के न्यायालय पर आर.सी.सी.एम.एस. पोर्टल के अनुसार 45 दिवस से अधिक (विवादित श्रेणी) के कुल 54 वाद लम्बित पाये गये। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रतिदिन सुनवाई करते हुए वाद का शीघ्र निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें।
निरीद्वाण के समय इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी, तहसीलदार सदर अनिरूद्ध कुमार यादव, प्रभारी तहसीलदार (न्यायिक) प्रविन्द्र प्रताप गिरि व नायब तहसीलदार सुरेन्द्र प्रसाद सहित विभिन्न पटल सहायक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...