बहराइच बिना वीजा के भारतीय सीमा में घुसपैठ करते गिरफ्तार हुई दक्षिण कोरिया की महिला

0

बहराइच बिना वीजा के भारतीय सीमा में घुसपैठ करते गिरफ्तार हुई दक्षिण कोरिया की महिला

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच, दक्षिण कोरिया निवासी एक महिला को भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल और पुलिस के जवानों ने जांच के दौरान पकड़ लिया। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इसकी जानकारी गृह मंत्रालय को भी सशस्त्र सीमा बल की ओर से दी गई है। पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के निर्देश पर शनिवार रात 11 बजे प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा दद्दन सिंह और सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट सुनील कुमार शांति की अगुवाई में आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही थी। कमांडेंट ने बताया कि रुपईडीहा नगर पंचायत के राम जानकी इंटर कॉलेज के पास एक विदेशी महिला को टहलते हुए देखा गया। जिसने नेपाल के रास्ते भारत में बिना वीजा के घुसपैठ किया है। उसे महिला जवानों की मदद से थाने लाया गया। जांच के दौरान महिला दक्षिण कोरिया के सियोल शहर की निवासी निकली, जिसकी पहचान पार्क सेरीयोन उर्फ योग सुख पार्क पत्नी सिंह डॉक्यू के रूप में हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदुम्न सिंह ने बताया कि महिला के विरुद्ध बिना वीजा के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने का केस दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है। न्यायालय के आदेश पर महिला को जेल भेज दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि महिला के पास से रिपब्लिक ऑफ कोरिया का पासपोर्ट, लैपटॉप, नेपाली सिम लगी मोबाइल, नेपाली रुपया, बोर्डिंग पास कोरिया से दिल्ली, बोर्डिंग पास दिल्ली से काठमांडू, वीजा एप्लीकेशन फॉर्म, सर्टिफिकेट ऑफ एंप्लॉयमेंट, बिजनेस सर्टिफिकेट, एफआईआरओ बरामद हुआ है। जिसे सीज कर दिया गया है। कमांडेंट ने बताया कि महिला के गिरफ्तार होने की जानकारी गृह मंत्रालय को भी दी गई है। टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार, महिला उप निरीक्षक दीक्षा पटेल, सशस्त्र सीमा बल के सहायक उप निरीक्षक पवनप्रीत कौर, मोहित कुमार, रितु चौधरी समेत अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...