बहराइच अराजक तत्वों ने मंदिर में स्थापित मूर्तियों को किया खंडित, गांव के लोगों में रोष, मौके पर पुलिस तैनात

0

बहराइच अराजक तत्वों ने मंदिर में स्थापित मूर्तियों को किया खंडित, गांव के लोगों में रोष, मौके पर पुलिस तैनात

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच, जनपद के रामपुर धोबियाहार गांव में स्थित एक मंदिर में स्थापित मूर्तियों को अराजक तत्वों ने रात में खंडित कर दिया। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस तैनात है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर धोबियाहार निवासी सीताराम गुप्ता के घर के सामने शिव मंदिर स्थित है। जिसमें विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर में स्थापित मूर्तियों को मंगलवार रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। सुबह चार बजे इसकी जानकारी सीताराम को हुई तो उन्होंने अन्य लोगों को सूचना दी। गांव के लोग एकत्रित हुए। पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। चौकी इंचार्ज टी एन मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की। थानाध्यक्ष ने जयदीप दुबे ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस बल गांव में तैनात है। मंदिर के संस्थापक सीताराम गुप्ता ने थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि महाशिवरात्रि पर मंदिर में भगवान शिव, लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों की स्थापना हुई थी।

जल्द हो घटना का खुलासा

विश्व हिंदू परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने मूर्ति खंडित किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जल्द घटना का खुलासा करने और अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...