बहराइच 46 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई रू. 52.957 लाख की सहायता राशि
*बहराइच 46 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई रू. 52.957 लाख की सहायता राशि*
ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 03 अप्रैल। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत जिले के 46 व्यक्तियों के बैंक खातों में धनराशि रू. 52 लाख 95 हज़ार 700 सम्बन्धित के बैंक खातों में हस्तान्तरित की गई है। तहसील पयागपुर अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैंक खाते में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 4,00,000=00, नानपारा अन्तर्गत 04 व्यक्तियों के खातों में अहैतुक/गृह अनुदान/पशु सहायता के रूप में रू. 5,16,500=00 तथा मिहींपुरवा अन्तर्गत 10 व्यक्तियों के खातों में अहैतुक/गृह अनुदान सहायता के रूप में रू. 74,800=00 इस प्रकार 15 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 09 लाख 91 हज़ार 300 की धनराशि 05 मार्च 2025 को हस्तान्तरित की गई है। इसी प्रकार तहसील मिहींपुरवा अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैंक खाते में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 5,00,000=00 एवं नानपारा अन्तर्गत 03 व्यक्तियों के बैंक खातों में अहैतुक/पशु सहायता के रूप में रू. 4,75,000=00 इस प्रकार 05 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 09 लाख 75 हज़ार की धनराशि 11 मार्च 2025 को हस्तान्तरित की गई है।
तहसील मिहींपुरवा अन्तर्गत 02 व्यक्तियों के बैकं खातों में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 4,16,000=00, कैसरगंज अन्तर्गत 02 व्यक्तियों के बैकं खातों में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 8,00,000=00, महसी अन्तर्गत 03 व्यक्तियों के बैकं खातों में अहैतुक/पशु सहायता के रूप में रू. 4,37,500=00, नानपारा अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैकं खाते में पशु सहायता के रूप में रू. 37,500=00 एवं पयागपुर अन्तर्गत 03 व्यक्तियों के बैकं खातों में पशु सहायता के रूप में रू. 8,37,500=00 इस प्रकार 11 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 25 लाख 28 हज़ार 500 की धनराशि 27 मार्च 2025 को हस्तान्तरित की गई है। तहसील मिहींपुरवा अन्तर्गत 02 व्यक्तियों के बैकं खातों में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 5,05,400=00 एवं महसी अन्तर्गत 03 व्यक्तियों के बैकं खातों में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 1,12,500=00 इस प्रकार 05 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 06 लाख 17 हज़ार 900 की धनराशि 28 मार्च 2025 को हस्तान्तरित की गई है।
इसी प्रकार तहसील नानपारा अन्तर्गत 07 व्यक्तियों के बैकं खातों में गृह अनुदान/पशु सहायता के रूप में रू. 99,000=00, तहसील सदर अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैकं खाते में गृह अनुदान सहायता के रूप में रू. 6,500=00, महसी अन्तर्गत 02 व्यक्तियों के बैकं खातों में पशु सहायता के रूप में रू. 69,500=00 तथा तहसील कैसरगंज अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैकं खाते में गृह अनुदान सहायता के रूप में रू. 8,000=00 इस प्रकार 11 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 01 लाख 83 हज़ार की धनराशि 30 मार्च 2025 को हस्तान्तरित की गई है।
