बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया हनुमान जी का जन्मोत्सव।
संतकबीर नगर-
मुख्यालय खलीलाबाद अन्तर्गत समय माता मंदिर के पीछे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
यह भव्य आयोजन बजरंग दल एवं सनातन धर्म प्रेमियों के सहयोग से बड़े उत्साह, भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में जय श्री राम, जय बजरंगबली एवं सनातन धर्म के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर उपस्थित महाराज जी ने भगवान श्री हनुमान जी के जीवन, उनकी भक्ति, शक्ति, सेवा और धर्म रक्षा के महत्व पर अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए, जिसे सुनकर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सभी भक्तों को महाराज जी का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ एवं बजरंग बाण पाठ किया गया। इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में बजरंगी भक्तों ने सहभागिता कर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
इस अवसर पर सौरभ जयसवाल (बजरंग दल जिला सहसंयोजक), जितेंद्र गुप्ता , हिमांशु सिंह , अजय शर्मा , शक्ति यादव , मनीष यादव , मनीष गौतम , गोलू विश्वकर्मा , सुनील पाठक , सूरज सिंह समेत दर्जनों बजरंगी भक्तगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी से संपूर्ण समाज, राष्ट्र एवं सनातन धर्म की रक्षा, उन्नति और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
