बड़े ही धूमधाम से मनाया गया रिजर्व पुलिस लाइन मे 77 वां गणतन्त्र दिवस।

0

Oplus_16908288

रिजर्व पुलिस लाइन जनपद संतकबीरनगर मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वा गणतन्त्र दिवस का पर्व।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संतकबीर नगर – 

दिनाँक 26 जनवरी 2026 को 77 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थिति रिजर्व पुलिस लाईन में बड़े हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आपको बताते चले कि रिजर्व पुलिस लाइन जनपद संतकबीरनगर मे प्रातः 09.30 बजे रैतिक परेड का आयोजन किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि मां0 जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन प्रांगण मे ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय सलामी दी गयी तथा गुब्बारा छोड़ा गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि मा0 मंत्री महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संयुक्त रुप से परेड का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस कर्मियों ने हर्ष फायरिंग किया ।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने के लिए संविधान प्रस्तावना का संकल्प दिलाया गया ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम मे ब्लूंमिग बड्स स्कूल, औद्योगिक क्षेत्र के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, राज ग्लोबल एकेडमी के बच्चों द्वारा जय हो एवं वन्देमातरम् मैशप, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, खलीलाबाद के बच्चों द्वारा विश्वप्रेम की ओढ़ चुनरिया गीत, ब्लूमिंग बड्स स्कूल औद्योगिक क्षेत्र, खलीलाबाद के बच्चों द्वारा कंगारु किड्स स्किट, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, खलीलाबाद के बच्चों द्वारा योद्धा बन गयी मैं गीत, सेण्ट थामस स्कूल खलीलाबाद के बच्चों द्वारा जहाँ कदम कदम पर गीत, जयपुरिया स्कूल खलीलाबाद के बच्चों द्वारा देशभक्ति(मैशप), ब्लूमिंग बड्स स्कूल औद्योगिक क्षेत्र के बच्चों द्वारा आपरेशन सिंदूर, हीरालाल इण्टर कालेज के बच्चों द्वारा पिरामिड प्रोग्राम के साथ अन्य स्थानीय विद्यालय/संस्थानों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे बच्चों ने भक्ति गीत व देशभक्ति से ओतप्रोत गानों पर शानदार प्रस्तुति दी जिसके उपरान्त बच्चों को मुख्य अतिथि महोदय व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा संयुक्त रुप से सम्मानित किया गया ।
माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों के पत्नियों श्रीमती मंजू यादव पत्नी स्व0 सुधाकर यादव निवासी अशरफाबाद थाना को0 खलीलाबाद, श्रीमती मिथिलेश राय पत्नी स्व0 अंजनी कुमार राय निवासी रजनौली थाना धनघटा, श्रीमती रीता सिंह पत्नी स्व0 विजयशंकर सिंह निवासी पिकौरा थाना महुली, श्रीमती गुड़िया देवी पत्नी स्व0 गणेश शंकर निवासी घूरापाली थाना मेंहदावल, श्रीमती किरन देवी पत्नी स्व0 जनजीत यादव निवासी मनायतपुर थाना मेंहदावल,श्रीमती सुभावती देवी पत्नी स्व0 रामजी प्रसाद निवासी बेलहरकला थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा मा0 मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त महाकुंभ सेवा पदक वर्ष 2025 से क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, जनपद के सर्विलांस सेल में कार्यरत पुलिस कर्मी का0 नीतिश कुमार को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह(रजत) व प्रशस्ति पत्र, रिजर्व पुलिस लाइंस में कार्यरत मु0आ0स0पु0 कन्हैयालाल यादव को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया ।
माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट पदक व प्रशस्ति पत्र को उ0नि0 श्याम मोहन, उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह, उ0नि0 अशोक कुमार सिंह, मु0आ0 रजनीश कुमार पाठक, मु0आ0 नुरुद्दीन खान, मु0आ0 ना0पु0 राणा प्रताप सिंह, मु0आ0 स0पु0 जनार्दन यादव को प्रदान किया गया ।
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा मुख्यालय यू0पी0 112 द्वारा प्रदत्त प्रशंसा प्रशस्ति पत्र को डायल 112 संतकबीरनगर में नियुक्त कमांडर पीआऱवी 3316 शिवम जायसवाल, चालक पीआरवी 3316 इन्द्रनाथ पाण्डेय, कमांडर पीआऱवी 3316 रामजी शाह, चालक पीआऱवी 3316 रिजवान अहमद, कमांडर पीआऱवी 3316 जितेन्द्र गुप्ता, चालक पीआऱवी 3316 मनीष पाण्डेय, कमांडर पीआरवी 6000 गोरखनाथ, सब कमांडर पीआरवी 6000 हरिशंकर शाह, पायलट पीआरवी 6000 रामवीर चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती द्वारा प्रदत्त सराहनीय कार्य हेतु जनपद संतकबीरनगर के प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना जय प्रकाश चौबे, प्रभारी/ निरीक्षक मिशन शक्ति केन्द्र सुश्री सरोज शर्मा, आरक्षी साइबर क्राइम थाना श्री रामप्रवेश मद्धेशिया, आरक्षी साइबर क्राइम थाना सौरभ यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती पूनम मौर्या, प्रभारी साइबर थाना जयप्रकाश चौबे, निरीक्षक प्रज्ञान जितेन्द्र कुमार सिंह, वाचक पुलिस अधीक्षक रामआशीष यादव, गोपनीय निरीक्षक श्री अविनाश प्रताप सिंह, निरीक्षक सुश्री सरोज शर्मा, प्रभारी एसओजी अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रेडियो शाखा सुनील कुमार, प्रधान लिपिक उ0नि0 उमाशंकर यादव, उ0नि0 आंकिक राकेश कुमार सिंह, प्रभारी मीडिया सेल दुर्गेश कुमार पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता, वाचक अ0पु0अ0 अशोक कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह, प्रभारी आईजीआरएस सेल बृजेश सिंह, प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ अमित कुमार, प्रभारी आरटीसी दद्दन राय, प्रभारी फायर सर्विस अशोक यादव, प्रभारी यातायात परमहंस को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स/परेड कमाण्डर प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष एवं जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण व पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...