बड़े ही धूम धाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस और रामनवमी

0

चैत्र रामनवमी पर जगह-जगह विशाल भंडारे काआयोजन

भाजपा का स्थापना दिवस और रामनवमी दोनों मनाया जा रहा आज

संतकबीर नगर-

 

चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर खलीलाबाद शहर में जगह- जगह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मेहदावल बाईपास, समय माता मंदिर, गोला बाजार, बैंक चौराहा पर भंडारे का आयोजन किया गया। यहां श्री समय माता विशाल भंडारे में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। चैत्र रामनवमी और भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस एक साथ मनाया जा रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव ने भंडारे में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष रामनवमी पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। मगर आज का दिन खास इसलिए है कि इस विशेष मौके पर भाजपा का स्थापना दिवस भी है। उन्होंने कहा कि सुबह पूजा पाठ करने के बाद हम लोगों ने भगवान राम का सूर्य तिलक का दर्शन किया। उसके बाद प्रसाद वितरण कर रहे हैं। इस भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालु और राहगीर सभी लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। प्यासे को पानी पिलाना और भूखे को भोजन करना सभी धर्म में सर्वोच्च कार्य माना गया। प्रभु श्रीराम और माता रानी की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम दिन कन्या भोज से देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस मौके पर रजत यादव, अनिल कसौधन, अनूप कुमार गुप्ता, राजबहादुर यादव, , रवि कुमार, राकेश कश्यप, राजेश कुमार गुप्ता, शिव कुमार, ऋषिकेश चौहान, अविनाश दुबे, राजेश कश्यप, आदित्य यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...