आजाद समाज पार्टी द्वारा आयोजित की गई बूथ स्तरीय बैठक ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
दिनांक 7 मार्च 2026 को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तरीय बैठक का किया गया आयोजन।
आपको बताते चलें कि संत कबीर नगर जनपद अंतर्गत ग्राम दसावा , सोनौरा, गौसी में आज आजाद समाज पार्टी के बैनर तले कार्यक्रम के आयोजक आर्यन गौतम की अगुवाई में बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक के दौरान पार्टी के मिशन 2026 को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ #गांव_गांव_चलो, #पांव_पांव_चलो तथा #चलो_गांव_की_ओर, #डोर-टू-डोर अभियान के अंतर्गत गांव-गांव जाकर आम जनमानस से संपर्क किया गया और उन्हें पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर माताएं, बहनें, बुजुर्ग एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया और बूथ स्तरीय लोगों को अपने-अपने बूथों पर किस प्रकार कार्य करना है, उसके बारे में लोगों को जागरूक किया गया तथा अपने-अपने बूथों को किस तरह मजबूत बनाएं जिससे कि आने वाले 2027 के चुनावों में अपने पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराया जा सके।
नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर रावण को तथा पार्टी को किस तरह से मजबूत बनाया जाए इस बात पर भी बल दिया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से राम प्रसाद राव (जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी), मंगल सिंह राव (जिला उपाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी), जावेद पठान (जिला प्रभारी), मनोज कुमार (विधानसभा अध्यक्ष खलीलाबाद), अमन गौतम (जिला संगठन मंत्री), संदीप कुमार प्रजापति (जिला संगठन मंत्री), देवी नाथ तथा सूरज कुमार के साथ-साथ आजाद समाज पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा आम जनता मौजूद रही।
