अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच। 08.09.2025 को थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच में SDM नानपारा व थाना रूपईडीहा पुलिस व ARTO बहराइच व ARM रूपईडीहा डिपो की संयुक्त टीम द्वारा 10 अवैध डग्गामार वाहनों को सीज कर ₹2,50,000 का जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई की जानकारी:
पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच द्वारा यातायात सुरक्षा व्यवस्था व यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहनों का संचालन करने वाले व्यक्तियों व अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी व SDM नानपारा मोनालिसा जौहरी व क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
सीज किए गए वाहनों का विवरण:
– 10 अदद चार पहिया वाहन अन्तर्गत धारा MV Act
जुर्माना:
– ₹2,50,000.00 (दो लाख पचास हजार रुपये)
टीम का विवरण:
1. मोनालिसा जौहरी, SDM नानपारा जनपद बहराइच
2. रमेश सिंह रावत, प्र०नि० थाना रूपईडीहा
3. ओमप्रकाश सिंह ARTO बहराइच
4. रामप्रसाद, ARM रूपईडीहा डिपो
5. उ0नि0 जितेश कुमार सिंह, थाना रूपईडीहा
6. हे0का0 स्वतन्त्र विक्रम सिंह, थाना रूपईडीहा
7. का0 हेमन्त कुमार वर्मा थाना रूपईडीहा
कार्रवाई का उद्देश्य:
अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाना और यातायात सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना। इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा और अवैध वाहन संचालन करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
भविष्य में कार्रवाई:
अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच ने क्षेत्र में यातायात सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
